- Advertisement -

शाहरुख की टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी के विरोध का मामला गरमाया, साजिद रशीदी बोले अगर मुसलमान…तो किसी ने SRK को गद्दार कहा

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है।

3 Min Read

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। यह मुद्दा उस समय उठा, जब बांग्लादेश में हिंदुओं की कथित रूप से निर्मम हत्याओं की खबरें सामने आईं। इसके बाद केकेआर में शामिल बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हिंदूवादी नेताओं ने आवाज उठानी शुरू कर दी। जहां कुछ लोग इन नेताओं के समर्थन में सामने आए, वहीं कुछ नेता शाहरुख खान के समर्थन में भी खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

साजिद रशीदी का बयान

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस पूरे मामले में शाहरुख खान का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने हिंदूवादी नेताओं और कथावाचकों द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर भारत में मुसलमान बर्दाश्त न करें, तो एक पल में देश के भीतर दंगे हो सकते हैं।

उन्होंने इस विवाद को मुस्लिम एंगल से जोड़ते हुए कहा कि खिलाड़ी और टीम के मालिक दोनों मुसलमान हैं, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। साजिद रशीदी ने इसे मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया का परिणाम बताया।

- Advertisement -
Ad image

शाहरुख खान पर तीखे हमले

इस विवाद के बीच कुछ लोगों ने शाहरुख खान को देशद्रोही तो कुछ ने गद्दार तक कह दिया। गौरतलब है कि शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह खरीद 16 दिसंबर को हुई आईपीएल की मिनी नीलामी में की गई थी।

इसके बाद बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास की कट्टरपंथियों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया गया। इसके अलावा लिंचिंग की कई अन्य घटनाओं की खबरें भी सामने आईं। इन घटनाओं के बाद भारत में रहने वाले हिंदुओं में रोष फैल गया और देश में बांग्लादेशी नागरिकों के विरोध की आवाजें उठने लगीं।

नेताओं के बयान

बीजेपी नेता संगीत सोम ने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें देश का गद्दार कहा। वहीं जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, बाबा बागेश्वर और देवकी नंदन ठाकुर ने भी शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी को न खिलाने की मांग की।

बीसीसीआई का रुख

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, यदि भारत सरकार की ओर से कोई आदेश आता है, तो उसका पालन जरूर किया जाएगा।

Keywords: Shah Rukh Khan Controversy, KKR Bangladeshi Player Protest, Mustafizur Rahman, KKR, Sajid Rashidi, Bangladesh Violence, IPL Political Controversy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू