- Advertisement -

शिवसेना की स्वास्थ्य नीति रंग लाई, ‘आपला दवाखाना’ से 1.41 करोड़ का हुआ इलाज

महाराष्ट्र में होने वाले महानगर पालिका चुनावों में महायुति गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का भरोसा महायुति सरकार के साथ है।

3 Min Read

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एन. सी. ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले महानगर पालिका चुनावों में महायुति गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का भरोसा महायुति सरकार के साथ है। शिवसेना के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। जनता के हित में लिए गए फैसलों की वजह से शिवसेना पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

शायना एन. सी. ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है। हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाली शिवसेना ने उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर 17 नवंबर 2022 को ‘आपला दवाखाना’ योजना की शुरुआत की थी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्यभर में 259 ‘आपला दवाखाने’ संचालित हो रहे हैं, जो आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन दवाखानों से हर महीने करीब 3 लाख 89 हजार लोग लाभ उठा रहे हैं। यह योजना विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

- Advertisement -
Ad image

आंकड़ों का हवाला देते हुए शायना एन. सी. ने कहा कि नवंबर महीने तक 1 करोड़ 41 लाख से अधिक नागरिक ‘आपला दवाखाना’ योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए वरदान साबित हो रही है और शिवसेना की जनकल्याणकारी सोच को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शायना एन. सी. ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगाने तक सीमित है, जबकि शिवसेना ज़मीन पर उतरकर काम करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को उसकी वास्तविक स्थिति दिखा दी है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों से यह साफ हो गया है कि राज्य की जनता का भरोसा शिवसेना पर बना हुआ है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह का जनसमर्थन नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में देखने को मिला, उसी तरह का जनादेश आगामी महानगर पालिका चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

Keywords: Shiv Sena Healthcare Scheme, Mahayuti Alliance Maharashtra, Free Healthcare Clinics Maharashtra, Aapla Dawakhana

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू