पश्चिम बंगाल: मालदा की रैली में नरेंद्र मोदी ने साफ कहा, सालों तक, पूर्वी भारत की राजनीति उन्हीं लोगों के पास रही, जो समाज को जोड़ने के बजाय बांटने में लगे रहे। नतीजा ये हुआ कि इलाके का विकास ठप सा रह गया और आम लोग सरकारी योजनाओं से पूरी तरह जुड़ ही नहीं पाए। मोदी ने दावा किया कि भाजपा ने ये पुराना खेल पलट दिया है। अब, पूर्वी भारत के कई राज्यों में वो “विभाजनकारी सोच” पीछे छूट चुकी है। उनका कहना था कि इन राज्यों में अब विकास, सुशासन और पारदर्शिता को सबसे ऊपर रखा जा रहा है और इसी वजह से, आम लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।
ओडिशा से बिहार तक भाजपा की ठाठ
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने खास तौर पर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की कामयाबी को गिनाया। उन्होंने बताया, ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है, जो वहां की राजनीति में बड़ा उलटफेर है। त्रिपुरा में लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। असम में हाल ही के चुनावों में भी पार्टी ने अपनी जड़ें और मजबूत की हैं। बिहार का नाम लेते हुए मोदी बोले, वहां की जनता ने फिर से भाजपा-एनडीए को चुना है। ये मिसालें साफ करती हैं कि लोग अब स्थिर सरकार, विकास और केंद्र-राज्य में बेहतर तालमेल चाहते हैं और उसी को वोट भी दे रहे हैं।
TMC stands exposed as a party of corruption, appeasement and violence. West Bengal needs a BJP government that prioritises development and people’s welfare. Addressing a massive rally in Malda.@BJP4Bengal
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026
https://t.co/0J3v9ppj4k
आयुष्मान भारत पर बंगाल की राजनीति
यहां मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, बंगाल अभी भी वो राज्य है, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू ही नहीं हुई। मोदी का आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ राजनीति के चक्कर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस योजना से दूर रखे हुए है। उन्होंने इसे “बेरहम रवैया” कहा और साफ बोल दिया, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। मोदी ने दोहराया कि केंद्र की योजनाएं बिना भेदभाव के हर किसी तक पहुंचनी चाहिए और बंगाल के लोगों को इससे वंचित रखना सीधा-सीधा अन्याय है।
For many decades, eastern India’s politics were dominated by parties which practiced regressive politics. In the last few years, things have changed. Bihar, Odisha and Assam have given BJP-NDA historic mandates which have transformed the development trajectory.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2026
Now, it’s West… pic.twitter.com/qYeLUpJmBi
शहरी राजनीति में भाजपा की पकड़ को किया याद
अपने भाषण के आखिर में मोदी ने हाल ही के शहरी निकाय चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, खासकर मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ नतीजे मिले हैं। इसके अलावा, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा का मेयर बनना भी उन्होंने अहम माना। मोदी के मुताबिक, ये सब दिखाता है कि जहां कल तक भाजपा की जीत के बारे में सोचना भी मुश्किल था, वहां भी अब पार्टी की पकड़ बन चुकी है। उन्होंने ये भी जोड़ा कि देश का युवा, खासकर Gen Z, भाजपा के विकास मॉडल, नए मौकों और भविष्य की सोच पर भरोसा कर रहा है और यही आगे भारतीय राजनीति की दिशा तय करेगा।
Keywords: Narendra Modi Malda Rally, West Bengal Politics, BJP Eastern India, Ayushman Bharat Scheme, TMC Government, BMC Election Results

