- Advertisement -

Bigg Boss Marathi: इस बार होगा जोरदार राडा, रितेश के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

रितेश देशमुख की दमदार मौजूदगी और ‘दरवाज़े खुलेंगे, किस्मत का खेल बदलेगा’ टैगलाइन के साथ बिग बॉस मराठी सीजन 6 का प्रोमो रिलीज़ हो गया है।

3 Min Read

बिग बॉस मराठी के छठे सीजन का प्रोमो सामने आते ही महाराष्ट्र में शो को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। इस बार भी होस्ट के तौर पर रितेश देशमुख नजर आएंगे, लेकिन अबकी बार उनका अंदाज़ पहले से काफी सख्त और असरदार दिख रहा है। प्रोमो में रितेश सैकड़ों दरवाज़ों के बीच खड़े हैं और उनका डायलॉग “दरवाज़े खुलेंगे, किस्मत का खेल बदल जाएगा” सीधा दिल पर लगता है। यही तो बिग बॉस है, यहां हर बार कुछ अलग होता है। इस बार सिर्फ टास्क या झगड़ों पर फोकस नहीं, हर फैसला किसी की किस्मत बदल सकता है। प्रोमो ने साफ दिख रहा है कि सीजन 6 में ट्विस्ट और सरप्राइज हर मोड़ पर मिलेंगे।

- Advertisement -
Ad image

थीम में छिपा है बड़ा ट्विस्ट

इस सीजन की थीम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। प्रोमो में ‘स्वर्ग और नर्क’ जैसी थीम के इशारे मिल रहे हैं जहां दरवाज़े सिर्फ आने-जाने के लिए नहीं, बल्कि गेम की दिशा तय करने वाले हैं। किस खिलाड़ी को फायदा मिलेगा और कौन सा खिलाडी मुश्किल में फंसेगा, सब एक फैसले पर डिपेंड करता है। रितेश के डायलॉग सुनकर पता चलता है, इस बार हिम्मत, दिमाग और किस्मत तीनों की कड़ी परीक्षा होगी। सिर्फ ड्रामा नहीं, स्ट्रैटेजी और माइंड गेम भी देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए ये शो और भी दिलचस्प होने वाला है।

रितेश देशमुख का नया अवतार

वैसे तो रितेश देशमुख हर बार प्रोमो में छा जाते हैं, लेकिन इस बार तो उनका अंदाज़ ही बदल गया है। नया लुक, अलग बॉडी लैंग्वेज और पहले से ज्यादा सख्त मिजाज, ये सब देखकर लगता है कि बिग बॉस मराठी अब एक नए लेवल पर पहुंच चुका है। उनके डायलॉग “फैंस जुड़ जाएं तो छोड़ते नहीं, और मैं वादा करूं तो पीछे नहीं हटता” सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो गए हैं। अब रितेश सिर्फ होस्ट नहीं, गेम के मास्टरमाइंड बनकर लौटे हैं। फैंस भी कह रहे हैं, “इस बार राडा पक्का है।”

- Advertisement -
Ad image

प्रीमियर डेट, प्लेटफॉर्म और कंटेस्टेंट्स की सस्पेंस

अब बात करें इनसाइड डिटेल्स कि तो, बिग बॉस मराठी सीजन 6 का प्रीमियर 11 जनवरी 2026 को रात 8 बजे, कलर्स मराठी और जियो हॉटस्टार पर होगा। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अब तक सामने नहीं आई, लेकिन सबको उम्मीद है कि इस बार भी सेलेब्रिटी के साथ आम लोगों को भी मौका मिलेगा। शो का नया घर, नए नियम और गेम के अचानक बदलते रूल्स दर्शकों को बांधे रखेंगे। कौन गेम चेंजर बनेगा, किसकी किस्मत पलटेगी अब ये तो दरवाज़ा खुलते ही पता चलेगा।

Keywords: Bigg Boss Marathi 6, Riteish Deshmukh, Bigg Boss Marathi Promo, Bigg Boss Marathi Theme, Reality Show India

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू