- Advertisement -

डॉन ब्रैडमैन के 4 विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार शुभमन गिल,कोहली और गावस्कर को भी छोड़ सकते हैं पीछे

कप्तान बनते हीं शुभमन गिल गजब की फार्म में आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की, ये बात और है कि पहला मुकाबला टीम इंडिया हार गई, लेकिन दूसरे में जबरदस्त कमबैक किया।

3 Min Read

कप्तान बनते हीं शुभमन गिल गजब की फार्म में आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की, ये बात और है कि पहला मुकाबला टीम इंडिया हार गई, लेकिन दूसरे में जबरदस्त कमबैक किया। इसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल नए नए कीर्तिमान और रिकॉर्ड बनाते चले जा रहे हैं। अब गिल के निशाने पर अगले मैच में दिग्गज क्रिकेटर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड होगा। इसके लिए गिल को बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। अगर शुभमन गिल ने थोड़ी सी भी मेहनत कर ली तो वे ब्रेडमैन को पीछे छोड़, वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैचों में 585 रन बना चुके हैं। इनमें से 430 रन एजबेस्टन टेस्ट में बने, जिसे जीतकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में बराबरी कर ली। पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर गिल ने एजबेस्टन में कई रिकॉर्ड तोड़े, जैसे विराट कोहली के एक पारी में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन, सुनील गावस्कर के एक टेस्ट मैच में भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन, वे SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने, साथ ही एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

शुभमन गिल को एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान बनने का मौका है। अभी तक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होने यह रिकॉर्ड 88 साल पहले 1936-37 के एशेज सीरीज में बनाया था। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की उस सीरीज में ब्रैडमैन के बल्ले से 90 की औसत से 810 रन निकले थे। इसमें 3 शतक एक अर्धशतक शामिल था। भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो यह सुनील गावस्कर के नाम है। 1978 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर वह कप्तान थे। 6 टेस्ट की 9 पारियों में 91.50 की औसत से गावस्कर ने 732 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्होंने 4 शतक ठोका था।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। अभी तक दो मैचों में शुभमन गिल 585 रन बना चुके हैं। 146 की औसत से बल्लेबाजी करने वाले गिल ने तीन शतक बनाए हैं। सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए गिल को 226 और रनों की जरूरत है। उनके पास अभी तीन टेस्ट मैच हैं। 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर सीरीज का तीसरा मुकाबला होगा। बताया जा रहा है कि आने वाले मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल रहने वाली है। इसके साथ भी अगर 6 पारियों में गिल 226 रन बना लेते हैं तो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Keywords: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज, डॉन ब्रैडमैन , शुभमन गिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू