- Advertisement -

ED की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले में विजय देवरकोंडा,राणा दग्गुबाती समेत 29 मशहूर हस्तियों पर मामला दर्ज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। इस इंडस्ट्री के कुछ सितारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

3 Min Read

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। इस इंडस्ट्री के कुछ सितारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले में ईडी ने 29 लोगों पर शिकंजा कसा है। इस लिस्ट में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, मांचू लक्ष्मी, प्रणीता, निधि अग्रवाल और अनन्या नागेला सहित कई प्रमुख टॉलीवुड अभिनेताओं के खिलाफ ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने और लोगों को अपनी मेहनत की कमाई उनमें निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप हैं। इस मामले में पुलिस ने 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में कुछ टेलीविजन होस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल हैं। यह मामला मियापुर निवासी पी एम फणींद्र सरमा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। पुलिस ने तेलंगाना गेमिंग अधिनियम, बीएनएस और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

बेटिंग ऐप का प्रचार कई पॉपुलर सेलिब्रिटी करते हैं, लेकिन कुछ अवैध सट्टेबाजी के ऐप्स का प्रचार करने के मामले में सेलेब्स की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इन दिनों बेटिंग ऐप का प्रमोशन करने की वजह से कुछ स्टार्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टॉलीवुड के कई पॉपुलर सितारों के खिलाफ बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में एक्शन लिया गया है। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मांचू लक्ष्मी समेत अन्य सेलेब्रिटीज का नाम शामिल है। बता दें कि अवैध ऐप का प्रचार करने के आरोप में तमाम सेलेब्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ऐप को प्रमोट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह मामला बिजनेसमैन फनींद्र शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Ad image

रिपोर्ट के मुताबिक, साइबराबाद पुलिस स्टेशन में सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के मामले में टॉलीवुड एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि सोशल मीडिया ये सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स विज्ञापनों के जरिए अवैध बेटिंग ऐप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने का काम कर रहे थे, जिससे लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा था। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियां मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा कर रही हैं। इस मामले में हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने को लेकर हाल ही में मामला दर्ज किया था, लेकिन इस तरह के केस में पहली बार इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Keywords: राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, ऑनलाइन सट्टेबाजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू