- Advertisement -

Goa Nightclub Fire: भारत छोड़कर भागे लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया, नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात पार्टी का माहौल था। लोग गानों पर थिरक रहे थे

3 Min Read

गोवा के एक नाइट क्लब हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। क्लब के भीतर लगी आग ने पलक झपकते ही मनोरंजन के माहौल को मातम में बदल दिया। इस अग्निकांड के बाद सूबे की सरकार हरकत में आ गई और धरपकड़ शुरू कर दी। वहीं इसी मामले के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्निकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जिसके बाद उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था। पासपोर्ट रद्द होने के बाद दोनों भाइयों को तुरंत थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

अग्निकांड के बाद गोवा के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इस घटना के दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द करने की बात भी कही थी।

छह दिसंबर को लगी थी आग

बता दें कि गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में छह दिसंबर की रात पार्टी का माहौल था। लोग गानों पर थिरक रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह माहौल कुछ ही पलों में बदल जाएगा और जीवनभर का दुख दे जाएगा। अचानक क्लब में आग लग गई और चारों ओर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि हादसे के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए थे। क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता, जो दिल्ली का रहने वाला है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्लब पर चला बुलडोजर

क्लब में लगी भीषण आग से 25 लोगों की मौत के बाद मामला गरमा गया। जहां एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरने लगा, वहीं गोवा सरकार एक्शन मोड में आ गई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश पर बिर्च बाय रोमियो लेन क्लब के एक बड़े हिस्से पर बुलडोज़र चलाकर उसे तोड़ दिया गया।

Keywords: Goa Nightclub Fire, Birch By Romeo Lane, Goa Fire Incident, Nightclub Blaze Goa, Goa, Luthra Brothers, Thailand, Goa, CM Pramod Sawant

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू