बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। शनिवार, 22 नवंबर 2025 को कई मंत्री अपने कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। नई सरकार में सबसे अधिक चर्चा जिस फैसले की हो रही है, वह गृह विभाग को लेकर है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग की जिम्मेदारी बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंपी है, जो राजनीतिक गलियारों में बड़ा मुद्दा बन गया है।
विपक्ष के सवाल और सत्तापक्ष का जवाब
गृह विभाग हमेशा से नीतीश कुमार के पास रहता था। लेकिन पहली बार यह विभाग बीजेपी को मिलने के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार पर बीजेपी का दबाव है सरकार अब बीजेपी चला रही है। हालांकि एनडीए के मंत्री और जेडीयू नेता इस फैसले को बिल्कुल सही ठहरा रहे हैं।
जेडीयू नेता अशोक चौधरी का बड़ा बयान
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी, जो नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा अगर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया है तो कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी। हाल ही में जो घटनाएं हुईं, अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर भरोसा है तो इस फैसले में दिक्कत क्या है?
अशोक चौधरी ने आगे कहा कि अगर बिहार में इंडस्ट्री लानी है तो अपराध पर कठोर नियंत्रण जरूरी है।
अशोक चौधरी ने संभाला ग्रामीण कार्य विभाग
शनिवार को ही मंत्री अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। विभाग के अधिकारियों और आईएएस ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यभार संभालने की खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि विकास कार्य अब और तेज गति से आगे बढ़ेंगे
सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल मची हुई है। एक ओर विपक्ष हमला बोल रहा है, दूसरी ओर एनडीए के नेता एकजुट होकर इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं।
Keywords:– Bihar NDA government, Samrat Chaudhary home ministry, Bihar new cabinet 2025, Ashok Choudhary statement

