- Advertisement -

उर्वशी रौतेला का नया कारनामा, फैंस से फोन छीनने का वीडियो वायरल, लोग बोले- यूनिवर्स की पहली चोर एक्ट्रेस

दुबई इवेंट में उर्वशी रौतेला का फोन छीनने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। मजाकिया अंदाज़ में शेयर किए गए इस क्लिप पर फैंस उन्हें “यूनिवर्स की पहली चोर एक्ट्रेस” कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

3 Min Read

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा अपने स्टाइल और हरकतों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में उर्वशी फैंस से फोन छीनती हुई नजर आ रही हैं और हैरानी की बात ये है कि ये वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

- Advertisement -
Ad image

दुबई इवेंट से वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, हाल ही में उर्वशी दुबई में एक भव्य इवेंट का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए जब वे फैंस के बीच पहुंचीं तो वहां मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब थे। लेकिन तभी उर्वशी ने अचानक ही मजेदार हरकत शुरू कर दी। उन्होंने एक-एक करके फैंस के फोन छीनने शुरू कर दिए।

पहले फैन को लगा शायद मजाक है, लेकिन जैसे ही उर्वशी ने हंसते हुए उसका फोन छीना, लोग चौंक गए। इसके बाद उन्होंने दूसरे शख्स का फोन भी झपट लिया। तीसरे फैन ने अपना फोन कसकर पकड़ रखा था, इसलिए वहां उनकी चाल नहीं चली। लेकिन चौथे फैन का फोन भी उन्होंने आसानी से पकड़ लिया। यह नज़ारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि असल में यह सब कुछ सिर्फ मजे के लिए था। उर्वशी के मैनेजर और गार्ड तुरंत ही सभी के फोन वापस कर देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा,“Fans: Selfie please…
Me: Ok, give me all iPhones.”
उनका ये मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने भी तगड़ी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने लिखा, “ये कैसा बर्ताव है उर्वशी?” तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “यूनिवर्स की पहली चोर एक्ट्रेस।” वहीं एक यूजर ने याद दिलाया कि “बिग बॉस 19” में तान्या मित्तल भी ऐसा कर चुकी हैं, जबकि किसी और ने मजे में अभिषेक बच्चन को भी इसमें जोड़ दिया।

ट्रोलिंग के बीच सच यह है कि उर्वशी का यह वीडियो उनके चुलबुले और मस्तीभरे नेचर को दिखाता है। फैंस उनकी इसी फन-लविंग पर्सनैलिटी पर फिदा हो जाते हैं और यही वजह है कि उनका हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है।

Keywords:Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Viral Video, Urvashi Rautela Instagram Post, Urvashi Rautela Dubai Event, Urvashi Rautela Fans, Urvashi Rautela Funny Moment, Urvashi Rautela Trolled

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू