- Advertisement -

Bigg Boss 19: घरवालों की रैंकिंग…किसकी दोस्ती में आई दरार और जब नीलम के मुंह से निकली दिल की बात…जानें लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?

10 Min Read

कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस के घर में रोज नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड भी काफी हंगामेदार रहा। जहां एक तरफ फरहाना ने घरवालों की रैंकिंग की उसके आधार पर उन्हे हफ्ते भर का राशन मिला वहीं शहबाज और अमाल की मस्ती उन्ही पर भारी पड़ गई जब जीशान ने ये बात अशनूर को बताई। इतना ही नहीं फरहाना ने अभिषेक पर पानी फेंक दिया जिससे घर में काफी हंगामा हुआ।

- Advertisement -
Ad image

ताजा एपिसोड की शुरुआत घरवालों की रैंकिंग से हुई जहां घर की कैप्टन घरवालों की रैंकिंग करती हैं। हालांकि सबसे शॉकिंग थी अभिषेक की रैंकिंग क्योंकि फरहाना ने अपने दोस्त बसीर से ज्यादा मार्क अभिषेक को दिए।

रैंकिंग के दौरान फरहाना ने अभिषेक को कहा अशनूर का सुपरवाइजर।

- Advertisement -
Ad image

रैंकिंग के आधार पर घरवालों को मिला राशन

प्रणीत गार्डन एरिया में बैठकर ये सुनिश्चित करते हैं कि कोई घरवाला राशन संबंधी बात ना करने पाए। घर में राशन संबंधित बात न करने की जिम्मेदारी दी बिग बॉस ने उन्हे दी। ये घरवालों का विकली राशन है जो सिर्फ उनका होगा और पूरे हफ्ते चलाना होगा।

सबसे पहले कुनिका स्टोर रुम जाती हैं और 5 बोरी राशन के लेती हैं।इसके बाद शहबाज जाते हैं और 20 बोरी राशन की लाते हैं।

गौरव ने प्रणीत का बनाया मजाक

इस बीच गौरव प्रणीत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पहली बार देखा है कि कोई 0 नंबर लाकर क्लास का मॉनिटर बना है।

इसके बाद नेहल जाती हैं और अपनी रैंकिंग के हिसाब से 15 बोरियां राशन की लेती हैं।

जीशान ने राशन की 10 बोरियां ली। गौरव ने घरवालों की राशन से तोरई, फिश और करेला वापस स्टोर रुम में रखा। इसके बाद बसीर स्टोर रुम जाते हैं और अपना राशन लेते हैं। उधर तान्या के स्टोर रुम में जाने को लेकर मजाक उड़ाया। कि जाते हुए क्या क्या बोलेंगी। इसके बाद स्टोर रुम में जाते हैं अमाल और कहते हैं करना क्या है इस पर गौरव बोलते हैं 2 बोरी राशन का लेना है। अशनूर ने कहा मन कर रहा है कि चावल रख दूं क्योंकि कैप्टन को बहुत पसंद है लेकिन ऐसा नहीं कर सकती। इसके बाद मृदुल जाते हैं राशन से 10 बोरियां निकालकर स्टोर रुम में रखा। हालांकि उन्होंने बताया कि वो कुछ ऐसी चीजें रखी हैं जिसका मतलब उन्हें नहीं पता है। इसके बाद अभिषेक जाते हैं और ग्वावा, चना और तमाम 10 राशन की शोपिंग करते हैं। 

शहबाज और अमाल की मस्ती

शहबाज और अमाल ने अतरंगी मस्ती एक बार फिर देखने को मिली। दरअसल शहबाज ने अशनूर के बेड से 3 अंडे चुरा लिए इस चोरी में अमाल ने उनका साथ दिया। जीशान ने अशनूर को अंडे चुराने वाली बात बताई। जब शहबाज को बताई तो शहबाज ने कहा आपने क्यों बताई मैंने आपको कसम दी थी।

डेनियल प्रॉपर्टी-घरवालों को किसकी सबसे ज्यादा जरुरत?

डेनियल प्रोपर्टी लग्जरी के लिए जाना जाता है। इस बीच घर वालों में किस चीज की किसको सबसे ज्यादा जरुरत है। ये रैंकिंग में सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले शहबाज को बताने के लिए बिग बॉस ने अनाउंसमेंट की। को वो घरवालों की एक एक USP बताएंगे।

1% पेशेंस नेहल के पास है। मेहनत से खुद का कोई रिश्ता नहीं है इस पर शहबाज ने अशनूर का नाम लिया। कौन है जो कहने को तो अकेले दिखता है लेकिन किसी ना किसी के साथ खेलता है। घर से बाहर नहीं निकलना पड़े। कभी यहां कभी वहां कौन है ? इस पर कुनिका का नाम लेते हुए कहा कि तान्या के साथ पहले रिश्ता फिर नीलम फिर रिश्ता टूटा फिर बना। आर ओ आई की जरुरत किसको है। कुनिका। कौन है जो रोना धोना करता है- तान्या। पूल की जरुरत है किसको, जिसको गुस्सा पहले आता है उसे ठंडा कर ने की जरुरत है इसके लिए वो अमाल का नाम लेते हैं। वहीं दुबई किसको देखना चाहिए जिससे घर की मुश्किल देखी नहीं जाती- जीशान जी को भेज दो- घर की नहीं झेली जा रही है।

अंडा बना दोस्ती में दरार

वहीं जीशान ने जब अमाल को भी बताया कि अंडा चोरी वाली बात उन्होंने अशनूर को बता दी है। इस पर अमाल नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि हमारी मस्ती थी। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने दूसरे ग्रुप के साथ बैठने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। जहां जीशान ने कहा बोलने के लिए कुछ भी मत बोलो अमाल। हालांकि अमाल अपनी नाराजगी जाहिर करने से पीछे नहीं हटते और कहते हैं कि भाई-भाई करके जाके बोल दिया। शरीफ बने उन लोगों के साथ। हमें बेच दिया

शहबाज – अशनूर और अभिषेक की बहस

शहबाज ने कहा बंदूक में फिट नहीं होती। सारी दुनिया देख रही है कि कौन सबसे ज्यादा फेक हैं। बहन को लेकर अभिषेक ने शहबाज को छेड़ा।जिस पर लड़ाई हो गई। उन्होंने कहा हंसी मजाक में भी बहन का नाम मत लेना। वरना जबड़ा खिंच लूंगा।अभिषेक ने कहा अब नहीं बोलूंगा। हालांकि बहस बढ़ती चली गई। दोनों कंटेस्टेंट की बहस में बाकी घरवाले भी आए और माहौल शांत कराया।

तान्या ने बसीर से किचन में कहा कि नेहल जब से आई है मेरी तरह रिश्ते बनाने की कोशिश कर रही है। सबको दिख रहा है।

जीशान और नीलम बात करते हैं कि सब खेल रहें हैं तान्या भी। सब दिख रहा है।

नीलम ने भोजपुरी और हैदराबाद अंदाज में बसीर को छेड़ा। बसीर ने भी नीलम को हैदराबादी स्टाईल में छेड़ा।

नेहल को लेकर तान्या और फरहाना ने बात की। तान्या ने कहा कि वो मेरी तरह रिश्ते बनाना चाह रही  लेकिन कर नहीं पा रही है। मैं उसकी सोच नहीं बदल सकती।

नेहल और फरहाना की बातचीत

नेहल ने फरहाना से तान्या की बात करते हुए कहा कि मैं उसकी दोस्ती में नहीं आई वो ही मुझसे जैलेस है।

तान्या- नीलम की बातचीत

6 लोग जाते हैं किसी भी होटल में कम से कम- मैं तो 10 साल से हेयर वॉश नहीं किया खुद से।

उधर डैनिएल एरिया में शहबाज मस्ती करते हैं। बाहर मुख्स द्वार दिखाइए और इनको इनकी गेम दिखा दिजिए। हर किसी के झगड़े में टांग अड़ा रहे हैं। गौरव और मुदुल शहबाज की बात को दोहराते नजर आए।

रैंकिग को लेकर फरहाना और नेहल ने बात की कि अभिषेक ने कुछ बोला नहीं इतनी रैंकिंग मिलने के बाद। वहीं अशनूर को लेकर कहा कि लव एंगल वाला नहीं कर सकती है। बेस्ट फैंड वाला एंगल के साथ होप भी दे रही है ऑडिएंश को। इसका अपना कोई गेम नहीं है।

फरहाना ने अभिषेक पर फेंका पानी

अभिषेक ने पानी फेंकर अभिषेक को जगाया। अभिषेक के सोने पर फरहाना ने डाला पानी। दोनों के बीच हुई बहस। अशनूर ने कहा आप ऐसा नहीं कर सकते। अभिषेक ने कहा कि मैं सोया नहीं था। घरवालों ने कहा कि फरहाना पानी फेंकना गलत है। उधर अशनूर को फरहाना ने कहा कि 4 बार जगाया है मैं वॉचमैन नहीं हूं। घरवालों से कहा जाओ जो करना है करो। सोने नहीं आए हो। वहीं मृदुल ने कहा मजाक में किया तो ठीक लेकिन सिरियसली किया तो  बहुत गलत है। गौरव ने भी फरहाना को टोका की गलत है। उधर तान्या ने कहा नीलम को की 2 बाल्टी पानी डालना चाहिए था। कुनिका ने कहा आपने उसे उकसाया है। अगर उसने आपके कपड़ों पर पानी डाल दिया तो क्या करोगे।

फरहाना ने अभिषेक को कहा बेशर्म। कुनिका ने कहा सॉरी बोलो खत्म करो। इस पर फरहाना ने कहा इसे सॉरी नहीं बोलूंगी।

गौरव और कुनिका की बात

कुनिका ने कहा वो लड़ाई में किसी की नहीं सुनती। वो खुद को लॉक कर लेती है लड़ाई में गौरव ने एड किया।

नीलम-बदेशा और मृदुल अमाल बेड रुम में है जहां बदेशा नीलम को लेकर अटपटे गाने गा कर सभी को हंसाया।

इज्जत मेरे लिए सबसे जरूरी- नीलम

तान्या ने नीलम से पूछा तुम्हे कैसा लड़का चाहिए तो नीलम कहती हैं कि मुझे ऐसा लड़का चाहिए जो प्यार तो करे, उसका प्यार इतना हावी हो कि मैं नफरत ना कर सकूं। वो प्यार तो करे लेकिन मेरा ख्याल भी रखे। मेरे लिए इज्जत बहुत बड़ी बात है।

गौरव, तान्या अमाल ने हवाएं गाना गाकर घर वालों का मूड लाइट किया।

Keywords: Bigg Boss 19, Latest Episode Of Bigg Boss, Zeishan And Amaal Fight

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू