मेक्सिको की फातिमा बोश (Fatima Bosch) ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता में इस बार लगभग 130 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए फातिमा बोश विजेता बनीं। इस प्रतियोगिता की पहली रनर-अप मिस थाईलैंड रहीं।
मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली फातिमा बोश 26 वर्ष की हैं। वह मॉडलिंग के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। फातिमा ने वर्ष 2018 में अपना पहला ताज जीता था। इस बार मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित नॉनथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में हुआ, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें थीं।
मिस यूनिवर्स पर होती है पैसों की बारिश
मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने के बाद फातिमा बोश पर मानो पैसों की बारिश हो गई। उन्हें $250,000 की प्राइज मनी दी गई, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,99,59,300 रुपये होती है। इसके अलावा, फातिमा को हर महीने सैलरी के रूप में $50,000 (लगभग 44,35,477 रुपये) दिए जाएंगे। बता दें कि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है, जिसका मुख्य कार्यालय अमेरिका और थाईलैंड में स्थित है।
भारत को मनिका विश्वकर्मा से थीं उम्मीदें
इस बार मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने हिस्सा लिया। उनसे भारत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे केवल टॉप 30 राउंड तक ही पहुँच सकीं। टॉप 12 में जगह न बना पाने के बाद उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
टॉप 12 में जगह बनाने वाली प्रतियोगियों के नाम:
- चिली – इन्ना मोल्ल
- कोलंबिया – वेनेसा पुल्गारिन
- क्यूबा – लीना लुआसेस
- ग्वाडेलूप – ओफेली मेज़िनो
- फिलीपींस – मा अतिसा मनालो
- थाईलैंड – प्रवीणर सिंह
- माल्टा – जूलिया ऐन क्लुएट
- कोट द’ईवोआर (आइवरी कोस्ट) – ओलिविया यासे
- मेक्सिको – फ़ातिमा बोश
- प्यूर्टो रिको – ज़ैशली ऐलिसिया
- वेनेज़ुएला – स्टेफ़नी अबसाली
- चीन – झाओ ना
Keywords: Fatima Bosch Miss Universe 2025, Miss Universe 2025 Winner, Mexico Miss Universe 2025

