बॉलीवुड की हमेशा मुस्कुराती और ग्रेसफुल एक्ट्रेस जूही चावला एक बार फिर सुर्खियों में हैं , लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका भांजा वीर जय खोसला है। बुधवार को जूही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। जूही ने पोस्ट में लिखा , “हमारे प्यारे छोटे जय के नाम 100 पेड़, एक बड़ा सा हग और हैप हैप हैप्प्प्पी बर्थडे!!!!!!!”
साथ ही उन्होंने अपने भांजे के साथ कुछ प्यारी और खुशनुमा तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। लेकिन इस पोस्ट के वायरल होने के बाद, फैंस का ध्यान जूही के मैसेज या उनके एनवायरनमेंटल गेस्टचर पर नहीं, बल्कि उनके भांजे जय के लुक्स पर टिक गया।
इंटरनेट पर छा गया जूही का भांजा
तस्वीरों में जय की हैंडसम पर्सनैलिटी और चार्म देखकर लोग हैरान रह गए। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि जय हूबहू रणबीर कपूर जैसा दिखता है। कुछ ने तो उसे “नेक्स्ट रणबीर कपूर” तक कह दिया। एक फैन ने लिखा, “सो हैंडसम! हैप्पी बर्थडे चैंप ”दूसरे ने कमेंट किया, “वाह! अगला रणबीर कपूर तैयार है। ”एक यूज़र ने लिखा, “जूही जी, आपका छोटा जय बिल्कुल रणबीर कपूर की तरह दिखता है। बॉलीवुड लॉन्च का इंतज़ार है!”
वहीं किसी ने कहा, “जय अब सबसे हैंडसम बॉय बन गया है, बस डेब्यू का ऐलान बाकी है।”
इसके अलावा, कई लोगों ने जूही की पारिवारिक बंधन की भी तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “जूही जी का अपनी फैमिली से जो लगाव है, वो देखना बहुत अच्छा लगता है। आज के समय में बहुत कम सेलेब्रिटीज ऐसे होते हैं जो अपने परिवार के साथ इतना सुंदर रिश्ता बनाए रखते हैं।”
100 पेड़ लगाकर जताया प्यार
जूही चावला ने अपने भांजे के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक बेहद अनोखा कदम उठाया उन्होंने जय के नाम पर 100 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के इस कदम की भी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई।
जूही चावला का फिल्मी सफर
जूही चावला ने 1995 में इंडस्ट्रियलिस्ट जय मेहता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं जहान्वी मेहता और अर्जुन मेहता। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1986 में फिल्म ‘सुल्तानत’ से की थी, लेकिन 1988 में रिलीज़ हुई कयामत से कयामत तक ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने बोल राधा बोल, हम है राही प्यार के, इश्क, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और माय ब्रदर निखिल जैसी यादगार फिल्मों में काम किया।
जूही की आखिरी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ थी, जिसमें उन्होंने सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
हाल ही में वे द रेलवे मेन, शर्माजी नमकीन और हश हश जैसी ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नज़र आईं, जहाँ उनके अभिनय की फिर से खूब तारीफ हुई।
जूही का यह छोटा सा फैमिली मोमेंट अब सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक ओर फैंस जूही की सादगी और पारिवारिक मूल्यों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके भांजे जय की डेब्यू की मांग भी जोरों पर है।
Keywords: Juhi Chawla Nephew, Juhi Chawla Instagram Post, Ranbir Kapoor Lookalike, Juhi Chawla Family, Bollywood Viral News

