हिमाचल प्रदेश में BJP के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने एक सनसनीखेज़ रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी राम कुमार बिंदल सोलन के सर्कुलर रोड इलाके में रहते हैं और स्वयं को वैद्य बताते हैं।
उपचार के बहाने दुष्कर्म का आरोप
सोलन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 68 के तहत केस दर्ज किया है। DSP अनिल दौल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने 8 अक्टूबर को महिला थाना सोलन में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित थी और वैदिक उपचार के लिए 7 अक्टूबर को सोलन के पुराने बस अड्डे के पास आरोपी के क्लीनिक पर गई थी। पीड़िता के अनुसार, वहां मौजूद राम कुमार बिंदल ने खुद को वैद्य बताया और बातचीत शुरू की। जांच के दौरान उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबाईं और फिर उसकी यौन समस्याओं के बारे में पूछताछ की। पीड़िता ने जब अपनी समस्या बताई, तो आरोपी ने उसे 100% ठीक करने का दावा किया और जांच के बहाने उसका प्राइवेट पार्ट चेक करने की बात कही। जब पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। घटना के दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और सीधे महिला थाना सोलन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी राम कुमार बिंदल को गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी अनिल दौल्टा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवाया है, ताकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके।
हिमाचल की राजनीति में मचा हड़कंप
यह मामला सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है, क्योंकि आरोपी राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल के अध्यक्ष का सगा भाई है।
Keywords: Ram Kumar Bindal, Rajeev Bindal, Himachal BJP, Rape Arrest, Solan

