- Advertisement -

हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई पर रेप का आरोप, सोलन में गिरफ्तारी

वैद्य बनकर उपचार के बहाने दुष्कर्म करने की रिपोर्ट सोलन महिला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए।

3 Min Read

हिमाचल प्रदेश में BJP के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने एक सनसनीखेज़ रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी राम कुमार बिंदल सोलन के सर्कुलर रोड इलाके में रहते हैं और स्वयं को वैद्य बताते हैं।

- Advertisement -
Ad image

उपचार के बहाने दुष्कर्म का आरोप

सोलन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 68 के तहत केस दर्ज किया है। DSP अनिल दौल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने 8 अक्टूबर को महिला थाना सोलन में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित थी और वैदिक उपचार के लिए 7 अक्टूबर को सोलन के पुराने बस अड्डे के पास आरोपी के क्लीनिक पर गई थी। पीड़िता के अनुसार, वहां मौजूद राम कुमार बिंदल ने खुद को वैद्य बताया और बातचीत शुरू की। जांच के दौरान उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबाईं और फिर उसकी यौन समस्याओं के बारे में पूछताछ की। पीड़िता ने जब अपनी समस्या बताई, तो आरोपी ने उसे 100% ठीक करने का दावा किया और जांच के बहाने उसका प्राइवेट पार्ट चेक करने की बात कही। जब पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। घटना के दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और सीधे महिला थाना सोलन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी राम कुमार बिंदल को गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी अनिल दौल्टा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवाया है, ताकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके।

हिमाचल की राजनीति में मचा हड़कंप

यह मामला सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है, क्योंकि आरोपी राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल के अध्यक्ष का सगा भाई है।

Keywords: Ram Kumar Bindal, Rajeev Bindal, Himachal BJP, Rape Arrest, Solan

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू