पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मौलाना आमिर हमजा पर गुरुवार को हमला हुआ। वह एक टीवी चैनल का इंटरव्यू खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने पैको रोड के पास इस वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
हमले में बाल-बाल बचा, पुलिस सुरक्षा में घर भेजा गया
सूत्रों के अनुसार हमले में आमिर हमजा की जान बच गई और गोली उसके दाहिने हाथ को छूकर निकल गई। इलाज के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया है। घटना के समय उसके साथ रिटायर्ड जज जस्टिस नजीर अहमद भी कार में मौजूद थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
संगठन का आया बयान
लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक इकाई पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग ने आमिर हमजा की तस्वीर जारी कर कहा है कि वह खतरे से बाहर है। उनके मुताबिक, गोली लगने के बाद प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जहां वे पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर लाहौर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हमजा पर बाइक सवारों ने किया हमला
सूत्रों के अनुसार, आमिर हमजा पर हमला दो अज्ञात बाइक सवारों ने किया। हमले के समय गाड़ी में पाकिस्तान के रिटायर्ड जज नजीर अहमद भी मौजूद थे। आमिर हमजा ने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी, जिसे वर्तमान में भारत और अमेरिका दोनों ने आतंकी संगठन घोषित किया है।
Keywords: Amir Hamza Attack Pakistan, Lashkar-E-Taiba Founder, Terrorist Organization News

