- Advertisement -

’48 घंटे में संपत्ति जारी करो, वरना खत्म होगा सीजफायर..’, तेहरान ने दी ट्रंप को खुली धमकी

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अमेरिका से कहा कि उसकी जब्त की गई संपत्तियां तुरंत लौटाई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे में जवाब न मिला तो सीजफायर टूट सकता है।

3 Min Read

Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ता दिख रहा है और सीजफायर पर खतरा मंडरा रहा है। दोनों देशों के बीच अगली शांति वार्ता की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। तेहरान का आरोप है कि अमेरिकी कार्रवाई और उसकी संपत्तियों पर रोक इस गतिरोध की बड़ी वजह है। इसी बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर उसकी संपत्तियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह युद्धविराम खत्म करने पर विचार कर सकता है।

- Advertisement -
Ad image

होर्मुज को लेकर ईरान का सख्त रुख

ईरान ने साफ संकेत दिया है कि उसकी जब्त संपत्तियों का मुद्दा सुलझे बिना हालात सामान्य नहीं होंगे। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जब तक फ्रीज की गई संपत्तियां वापस नहीं मिलतीं, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्ती बनी रह सकती है। उन्होंने अमेरिका को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो युद्धविराम पर असर पड़ सकता है। साथ ही, ईरानी मीडिया ने उनके इस बयान का वीडियो भी साझा किया है।

होर्मुज पर ट्रंप का सख्त बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का फैसला फिलहाल रोका गया है और इस पर पूरी निगरानी अमेरिका की है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर इसे अभी खोला जाता है तो ईरान को आर्थिक फायदा होगा, जिसे वे फिलहाल टालना चाहते हैं। ट्रंप के मुताबिक, जब तक कोई ठोस समझौता या सकारात्मक प्रगति नहीं होती, तब तक जलडमरूमध्य खोलने पर फैसला नहीं लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप का सख्त रुख, डील पर टिकी नजर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालात अब बातचीत पर निर्भर हैं। उन्होंने दावा किया कि सैन्य कार्रवाई में अमेरिका पहले ही अपने अधिकतर लक्ष्यों को पूरा कर चुका है और अब आगे का कदम ईरान के रुख पर तय होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बाकी बचे ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि समय का दबाव ईरान पर है, जबकि अमेरिका पूरी तरह तैयार स्थिति में है।

Keywords: Iran US Tensions, Strait Of Hormuz Crisis, Iran Frozen Assets Dispute, US Iran Ceasefire Threat

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू