मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया। यह दावा इसलिए चर्चा में है क्योंकि F-35 को दुनिया के सबसे आधुनिक और स्टील्थ फाइटर जेट्स में गिना जाता है। वहीं, इस मामले पर अब अमेरिका की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
ईरान के दावे पर अमेरिका ने दिया जवाब
ईरान ने कहा कि अमेरिकी F-35 जेट उसके हवाई क्षेत्र में घुसा था, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वहीं अमेरिका ने बताया कि जेट एक मिशन पर था, उस पर हमला जरूर हुआ लेकिन उसे सुरक्षित एयरबेस पर उतार लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। मामले की जांच जारी है।
Iran has published footage showing the exact moment when Iranian air defenses tracked & intercepted the American F-35 over central Iran.
— Arya Yadeghaar (@AryJeay) March 19, 2026
The IRGC says it locked & hit the F-35 over central Iran and severly damaged it. https://t.co/VaFi0aTwKB pic.twitter.com/i3g3t63FKI
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़ाकू विमान के पास हवा में तेज धमाका होता दिखाई देता है, जिसके बाद धुआं निकलता नजर आता है। ईरान का दावा है कि इस हमले से विमान को भारी नुकसान पहुंचा और उसके क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका की बड़ी डिफेंस डील
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने UAE, कुवैत और जॉर्डन को हथियार बेचने की बड़ी मंजूरी दी है। इस डील के तहत UAE को उन्नत सिस्टम और डिफेंस तकनीक मिलेगी, जबकि कुवैत को आधुनिक रडार सिस्टम दिया जाएगा। जॉर्डन को भी सैन्य सहायता मिलेगी। इस सौदे का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करना और ड्रोन-मिसाइल खतरों से निपटना है।
Keywords: Iran Vs USA Conflict, F-35 Fighter Jet News, Middle East War Update, US Defense Deal UAE Kuwait Jordan

