- Advertisement -

‘गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर!’, हथकड़ी में दिखे वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, अमेरिका में बोले पहला शब्द – देखें इनसाइड वीडियो

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें हथकड़ी लगाकर न्यूयॉर्क स्थित DEA मुख्यालय में ले जाते देखा जा सकता है।

3 Min Read

US Attack Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में 63 साल के मादुरो को हथकड़ी में न्यूयॉर्क के अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के हेडक्वार्टर के अंदर ले जाते दिखाया गया।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने काली हुडी पहनी हुई है और वह DEA NYD लेबल वाले नीले कारपेट वाले कॉरिडोर से गुजर रहे हैं। रास्ते में मादुरो वहां मौजूद अधिकारियों की तरफ देखकर “गुड नाइट” और “हैप्पी न्यू ईयर” बोलते हैं।

कैसे हुई मादुरो गिरफ्तारी?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मादुरो को उस वक्त पकड़ा गया जब वह एक हाई-सिक्योरिटी इलाके में थे और वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पहले शनिवार शाम एक अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ले जाया गया, वहां शुरुआती पूछताछ हुई, फिर न्यूयॉर्क ट्रांसफर कर दिया गया। अब बताया जा रहा है कि DEA हेडक्वार्टर में सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मादुरो को ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में रखा जाएगा। इसी जेल में पिछले साल फेमस रैपर शॉन “डीडी” कॉम्ब्स भी कानूनी मामलों के चलते रह चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

नार्को-आतंकवाद के लगे आरोप

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर कोकीन तस्करी, गैरकानूनी हथियार रखने और “नार्को-आतंकवाद” से जुड़े गंभीर चार्ज हैं। इन्हीं आरोपों के चलते यह पूरा सैन्य और कानून प्रवर्तन ऑपरेशन चला। काराकास में शनिवार तड़के अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने अचानक कार्रवाई की। उस वक्त मादुरो अपने हाई-सिक्योरिटी फोर्ट टियूना परिसर के घर में सो रहे थे। ऑपरेशन में मादुरो और उनकी पत्नी दोनों हिरासत में आ गए।

लोग दे रहे तीखी प्रतिक्रियां

मादुरो की गिरफ्तारी के दावों और वीडियो के सामने आने के बाद वेनेजुएला में और बाहर दोनों जगह तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। मादुरो विरोधी इसे बड़ी जीत मान रहे हैं, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि ये एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि अमेरिका में मादुरो को किन कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इसका वेनेजुएला की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

Keywords: Nicolas Maduro Arrest Video, Venezuela President Custody, DEA New York Headquarters, Metropolitan Detention Center Brooklyn

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू