- Advertisement -

सुसाइड से पहले ईरानी युवक की डोनाल्ड ट्रंप से अपील, बोला– डील नहीं, अटैक करो

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ईरान में विद्रोह का जो बिगुल बज चुका है, उस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

3 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ईरान में विद्रोह का जो बिगुल बज चुका है, उस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इसी बीच अमेरिका और ईरान की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक ईरानी नागरिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -
Ad image

आत्महत्या से पहले उस शख्स ने करीब 10 मिनट 40 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की थी कि वे ईरान के धार्मिक शासन के साथ किसी भी तरह की डील न करें। वीडियो वायरल होने के बाद उस व्यक्ति की पहचान पौरिया हमीदी के रूप में हुई है, जो ईरान में आंदोलनकारियों पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रहा था।

वायरल वीडियो में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर के निवासी हमीदी ने चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने यह वीडियो 5 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल ‘PoorY X’ पर पोस्ट किया था। वीडियो में हमीदी कहते हैं, “अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो संभव है कि मैं अब इस दुनिया में न रहूं।”

- Advertisement -
Ad image

हमीदी ने आरोप लगाया कि अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की जा चुकी है और बड़े पैमाने पर नरसंहार हुआ है, जो उनके मुताबिक रूस-यूक्रेन और इज़रायल-फिलिस्तीन युद्ध से भी कहीं ज्यादा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह मेरा बलिदान है, कृपया मेरे देश को आज़ाद कराइए।”

वीडियो में हमीदी ने ईरान की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आम जनता हथियारों से लैस सरकार के सामने अकेले खड़े होने में असमर्थ है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से ईरानी जनता के पास अब विदेशी मदद के अलावा कोई अंतिम विकल्प नहीं बचा है।

Keywords: Iran Suicide Video, Iranian Man Appeal To Trump, Iran US Tension, Pouria Hamidi Video, Iran Protest News, Donald Trump Iran Attack, Iran Rebellion Video

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू