बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बंटवारे के तहत, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) को 6 सीटें आवंटित की गई हैं, और रालोमो (RLMO) को भी 6 सीटें मिली हैं।
बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीटों के वितरण की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया है, जो कि इस प्रकार है:
| पार्टी का नाम | सीटों की संख्या |
| BJP | 101 सीट |
| JDU | 101 सीट |
| LJP (रामविलास) | 29 सीट |
| रालोमो (RLMO) | 6 सीट |
| HAM | 6 सीट |
जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) को मिली ये सीटें
- टेकारी
- कुटुंबा
- अतरी
- इमामगंज
- सिकंदरा
- बराचट्टी
विनोद तावड़े ने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने की बात कही।
Keywords: NDA Seat Sharing In Bihar, Bihar Seat Sharing News, Assembly Election

