दुबई: अमेरिका–इजरायल एक तरफ हैं, तो दूसरी तरफ ईरान अकेले ही उनका सामना करता नजर आ रहा है। ईरान के साथ चल रही लड़ाई का आज छठा दिन है और दोनों तरफ से बमबारी जारी है। जंग के दौरान एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी जा रही हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए उसके एक जंगी जहाज को डुबो दिया और इसके लिए उसने पनडुब्बी का उपयोग किया। इस हमले में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इजरायल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह गुट पर भयंकर हमला कर दिया है। अमेरिका और इजरायल के हमले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान को आयतुल्लाह अली खामेनेई की शोक सभा को टालना पड़ा।
ईरान कर रहा जवाबी कार्रवाई
- ईरान ने बहरीन, कुवैत और इजरायल पर भी जोरदार हमले किए, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।
- तुर्की के अनुसार, ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को NATO के डिफेंस सिस्टम ने तुर्की के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया।
- इस युद्ध में अब तक ईरान में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान में 70 से अधिक और इजरायल में करीब एक दर्जन लोगों की जान गई है।
- युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो गई है, जिससे ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।
- मध्य पूर्व के कई देशों में हालात बिगड़ने की वजह से लाखों यात्री अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं।
- ट्रंप ने कहा…
- ईरान के हमलों के चलते उसके पड़ोसी देशों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने कहा कि जंग के मोर्चे पर अमेरिका अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आगे भी इसी तरह सफलता मिलती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और ईरान पिछले 47 वर्षों से अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने तथाकथित “ओबामा न्यूक्लियर डील” को खत्म नहीं किया होता तो हालात और खराब हो सकते थे। उनके मुताबिक, वह समझौता ईरान को परमाणु हथियार की दिशा में ले जाने वाला था।
ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की मिसाइलें और उनके लॉन्चर तेजी से खत्म हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब “पागल लोगों” के हाथों में परमाणु हथियार होते हैं तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ट्रंप के अनुसार फिलहाल अमेरिका मजबूत स्थिति में है और आगे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।
Keywords: Iran US Israel War, Iran Israel Missile Attack, Middle East War News, US Israel Attack On Iran, Iran Missile Attack News, Iran Israel Conflict Latest Update

