अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव इस स्तर तक पहुंच गया है कि किसी भी वक्त जंग का ऐलान हो सकता है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब दोनों देशों के नेता एक-दूसरे को खुलेआम धमकियां देने लगे हैं। इसी कड़ी में ईरान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साल 2024 का वह फुटेज दिखाया गया है जब पेंसिल्वेनिया में चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग हुई थी। गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए थे। हालांकि अब ईरान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि अगर इस बार गोली चली, तो ट्रंप नहीं बच पाएंगे।
इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या ट्रंप की जान लेने की कोशिश के पीछे ईरान का हाथ था। जुलाई 2025 में अमेरिका के वरिष्ठ पत्रकार टकर कार्लसन से बातचीत के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने आरोप लगाया था कि ईरान कई बार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश कर चुका है। उनके मुताबिक, तेहरान ऐसा करके यह संदेश देना चाहता है कि उसके निशाने से कोई भी सुरक्षित नहीं है। वहीं इससे पहले फरवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया था। ट्रंप ने कहा था कि यदि ईरान उनकी हत्या कराने की कोशिश करता है, तो उन्होंने ईरानी राज्य के पूरी तरह विनाश का आदेश देने की बात कही थी।
ट्रंप का नया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं और किसी को फांसी या मौत की सजा देने की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी मुझे भरोसेमंद सूत्रों से मिली है।” आगे उन्होंने कहा, “लीक करने वाला व्यक्ति पकड़ा जा चुका है और वह इस समय जेल में है। यह वही व्यक्ति है जिसने वेनेजुएला से जुड़ी जानकारी लीक की थी और संभव है कि वह लंबे समय तक जेल में ही रहेगा।”
मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की ताकत बढ़ी
अमेरिकी नौसेना ने साउथ चाइना सी से अपना एक बड़ा बेड़ा मिडिल ईस्ट की ओर रवाना किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और उसके साथ मौजूद कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को मौजूदा हालात को देखते हुए तैनात किया गया है। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका पूरे हालात पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।
Keywords: Iran America Tension, Iran US War Threat, Donald Trump Threat, Trump Assassination Threat, Iran Threatens Trump

