पाकिस्तान के बलोचिस्तान में इस वक्त बलोच लिबरेशन आर्मी की ओर से ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के चलते मुनीर की सेना थर्रा गई है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक के बाद एक कर पाकिस्तान के 9 शहरों में सीरियल बम धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तानी सेना कर रही है, लेकिन बलोच लिबरेशन आर्मी का कहना है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।
A young girl, Hawa Baloch, laughing and smiling, fought alongside the BLA (Balochistan Liberation Army) commanders against the Pakistani army and sacrificed her life for Balochistan.
— Skeptic Scope (@SkepticScope) February 1, 2026
The 250 million Pakistani people should think: Will they watch Pakistan break apart, or will… pic.twitter.com/vOxrOhL9It
बलूच विद्रोहियों ने 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच पाकिस्तान में घातक हमले किए। बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उन्होंने 84 लोगों को मार गिराया है, जिनमें अधिकांश पाकिस्तानी सेना से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान में हुए इन हमलों के दौरान कुछ लड़कियों के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी सेना की नींद उड़ा दी है।
दो महिला लड़ाकों का वीडियो वायरल
पाकिस्तानी सेना पर हुए बलोच लिबरेशन आर्मी के हमले में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिनमें एक का नाम आसिफा मेंगल और दूसरी का नाम शहान बलूच बताया जा रहा है। दोनों ने हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना के नाक में दम कर दिया। इसमें आसिफा मेंगल हमले के दौरान मारी गई। वहीं शहान बलूच ने भी पाक सेना और पुलिस पर घात लगाकर जमकर हमला किया और इस दौरान उसकी भी जान चली गई।
The Baloch Liberation Army published an image of another Baloch female freedom fighter, Asifa Mengal, who was part of Operation Herof 2.0. pic.twitter.com/5HjXZAK05s
— Shahaan Baluch (@Shahaanbaloch95) February 1, 2026
इतनी बुरी तरह बलोच लिबरेशन आर्मी के हाथों नुकसान उठाने के बाद पाकिस्तान की सेना और वहां के नेता झल्लाए हुए नजर आ रहे हैं। भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपने पुराने राग अलापने लगा है। उसका कहना है कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है। एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला है।
Keywords: Balochistan Attack, Baloch Liberation Army, BLA Operation Herof 2.0, Pakistan Army Attack News

