Hostile’ alien spacecraft to attack Earth this November: तैयार हो जाइए, क्योंकि अंतरिक्ष के अंधेरों से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपके होश उड़ा सकती है। एक नई और सनसनीखेज स्टडी में दावा किया गया है कि एक रहस्यमयी चीज़, जो हमारे सौर मंडल में घुस आई है, असल में एक खतरनाक एलियन स्पेसक्राफ्ट हो सकती है और सबसे डरावनी बात यह है की इसी साल नवंबर में हम पर हमला करने की तैयारी में है।
स्टडी में दावा किया गया है कि 3I/ATLAS नाम का एक रहस्यमयी अंतरिक्ष पिंड असल में एक खतरनाक एलियन यान हो सकता है। इस थ्योरी के अनुसार, यह नवंबर में पृथ्वी पर हमला कर सकता है, लेकिन ज़्यादातर वैज्ञानिक इसे सिर्फ एक साधारण धूमकेतु मान रहे हैं। अंत में, स्टडी के लेखक खुद भी मानते हैं कि उनकी एलियन वाली बात सच होने की संभावना बहुत कम है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों के एक छोटे समूह ने एक रिसर्च पेपर में यह चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने लिखा है, अगर हमारी यह धारणा सही निकली, तो इसके परिणाम मानवता के लिए बहुत भयानक हो सकते हैं।
इस रहस्यमयी चीज़ को 3I/ATLAS नाम दिया गया है। इसे 1 जुलाई को खोजा गया था, और यह 1,30,000 मील प्रति घंटे से भी ज़्यादा की रफ़्तार से सूरज की तरफ़ बढ़ रही है। शुरुआती जांच में लगा कि यह एक धूमकेतु (comet) है,जो लगभग 15 मील चौड़ा हो सकता है यानी न्यूयॉर्क के मैनहट्टन शहर से भी बड़ा। इस तस्वीर में धूमकेतु 3I/ATLAS एक घने तारा क्षेत्र में रेखाएं बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इस नई स्टडी के पीछे के तीन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कोई साधारण धूमकेतु नहीं है।यह एलियन की कोई जासूसी टेक्नोलॉजी हो सकती है, जो धूमकेतु का भेष बदलकर आई है।
कनाडा की एक खगोलशास्त्री सामंथा लॉलर का कहना है,की सारे सबूत यही इशारा करते हैं कि यह एक साधारण धूमकेतु है जो किसी दूसरे सौर मंडल से भटककर यहां आ गया है, ठीक वैसे ही जैसे हमारे सौर मंडल से अरबों धूमकेतु बाहर फेंके जा चुके हैं। ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अन्य खगोलशास्त्री क्रिस लिंटॉट ने तो इस थ्योरी को सरासर बकवास और असली वैज्ञानिकों के काम का अपमान बताया है। मज़े की बात तो यह है कि खुद एवी लोब ने भी अपने ब्लॉग में माना है कि उनकी यह एलियन वाली थ्योरी थोड़ी अजीब और दूर की कौड़ी है। उन्होंने लिखा, पूरी संभावना यही है कि 3I/ATLAS पूरी तरह से एक प्राकृतिक चीज़ है, शायद एक धूमकेतु।
क्या यह सच में एक हमलावर है या बस एक बेजान चट्टान का टुकड़ा? फिलहाल, यह वैज्ञानिकों द्वारा जांची नहीं गई है, लेकिन इसने अंतरिक्ष के बारे में सोचने वालों के बीच एक डरावनी और दिलचस्प बहस ज़रूर छेड़ दी है, नवंबर का इंतज़ार
करते हैं तब शायद इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है।
Keywords: Alien Attack On Earth , Alien Attack, November Alien Invasion, Alien News Update, Scince News, Alien Attack 2025

