West Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, दोपहर बाद से रुझान और अंतिम नतीजे सामने आने लगेंगे। राज्य में इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित हुए थे—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
इस चुनाव में एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए मैदान में हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी पूरी ताकत के साथ राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में आज का दिन तय करेगा कि पश्चिम बंगाल की बागडोर किसके हाथ में जाएगी और किस पार्टी को जनता ने अपना जनादेश दिया है।
ममता बनर्जी मतगणना के बीच सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल के लिए रवाना
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल की ओर जाते हुए नजर आईं, जहां मतगणना जारी है। इस बीच, बीजेपी 193 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है।
#WATCH | TMC chairperson and West Bengal CM Mamata Banerjee on her way to Sakhawat Memorial counting hall in Kolkata as counting of votes is underway
— ANI (@ANI) May 4, 2026
BJP is currently leading on 193 seats, way past the majority mark. pic.twitter.com/yRxUmcBcOk
रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में जीत का जश्न मनाया, रसगुल्ला और झालमुड़ी का लिया आनंद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली सचिवालय में 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में बीजेपी-एनडीए के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने मिलकर रसगुल्ला और झालमुड़ी का आनंद लिया।
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के रुझानों बीजेपी आगे, 200 का आंकड़ा किया पार
कोलकाता: भवानीपुर विधानसभा सीट के काउंटिंग सेंटर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। राज्य में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं, इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 3 में से 20 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से 898 वोटों से आगे चल रही हैं।
भवानीपुर में ममता बनर्जी पीछे, सुवेंदु अधिकारी ने जताई जीत की उम्मीद
कोलकाता: मतगणना जारी रहने के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “भवानीपुर में पहले राउंड की गिनती मुस्लिम बहुल इलाके की थी, जिसमें मैं करीब 2000 वोटों से पीछे था। दूसरे राउंड के बाद, जो हिंदू बहुल क्षेत्र था, मैं 2200 वोटों से आगे हो गया हूं। ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। मैं उन सभी हिंदू और सनातनी मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया। ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर से हारेंगी।”
#WATCH | Kolkata: As counting continues, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "In Bhabanipur, the first round was of the Muslim area in which I conceded a deficit of approx 2000 votes. After the second round, which was a Hindu… pic.twitter.com/LvbPhi7qbc
— ANI (@ANI) May 4, 2026
वेस्ट बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, TMC को बड़ा झटका
#WATCH | Kolkata: As counting continues, West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, "BJP is forming the Govt. Initial trends show BJP as 135 plus and approx 100 to TMC. Initially, it will be a neck-to-neck fight in Bhabanipur. In the… pic.twitter.com/MZnp50WWJZ
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Keywords: West Bengal Election Result 2026, WB Election Live, Mamata Banerjee, BJP West Bengal, Assembly Election Results, Vote Counting WB, Bengal Politics, Election News India

