- Advertisement -

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का निधन, विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के थे डिजाइनर

मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिज़ाइन किया था। राम सुतार 100 वर्ष के थे।

3 Min Read

मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिज़ाइन किया था। राम सुतार 100 वर्ष के थे। उन्होंने बुधवार रात नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके बेटे अनिल सुतार ने गुरुवार को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “बेहद दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता श्री राम वांजी सुतार का 17 दिसंबर की आधी रात को हमारे आवास पर निधन हो गया।”

- Advertisement -
Ad image

जानिए कौन थे राम सुतार

राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्हें बचपन से ही मूर्तिकला में गहरी रुचि थी। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अपने दौर में जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उनकी प्रमुख कृतियों में महात्मा गांधी की प्रतिमा और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति शामिल हैं। इसके अलावा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उनकी सबसे ऐतिहासिक और अद्भुत कृति मानी जाती है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

राम सुतार द्वारा डिज़ाइन की गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की खासियतें

  • यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
  • प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है।
  • यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है।
  • प्रतिमा गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित है।
  • नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के पास इसका निर्माण किया गया है।
  • इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को हुआ था।
  • प्रतिमा का डिज़ाइन मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया था।
  • यह स्थल भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन चुका है।
  • प्रतिमा के अंदर व्यूइंग गैलरी है, जहां से आसपास का दृश्य देखा जा सकता है।
  • इसका निर्माण भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक माना जाता है।

Keywords: Ram Sutar Death News, Statue Of Unity Designer, Famous Indian Sculptor

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू