कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में बम होने की खबर सामने आई। इस अफवाह से विमान में सवार यात्री घबरा गए। बम होने की सूचना कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E3074 में मिली थी। इसके बाद संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
सूचना मिलने के बाद इंडिगो के विमान को जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान क्रू मेंबर्स को बोर्डिंग के समय विमान के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के पास एक कागज मिला। उस कागज पर लिखा था कि विमान के अंदर बम रखा गया है। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Netaji Subhas Chandra Bose International Airport, Kolkata Airport Director says, "Bomb scare in Kolkata to Shillong IndiGo 6E3074, which was scheduled to depart at 9:15 AM, from Kolkata Airport. The aircraft has been moved to the isolation bay.… https://t.co/3yvM2m6H7J pic.twitter.com/0xr6nY2K0l
— ANI (@ANI) February 14, 2026
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E3074 सुबह 9:15 बजे रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान में बम है। इसके तुरंत बाद यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है।
Keywords: Indigo Flight 6E3074, Kolkata Airport, Bomb Threat Note, Netaji Subhash Chandra Bose International Airport, Shillong Flight, Indigo Airlines, Airport Security

