- Advertisement -

जब श्रीदेवी को मनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने भेज दिया था फूलों से भरा ट्रक

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म "खुदा गवाह" में श्रीदेवी ने शुरू में अमिताभ के साथ काम करने से मना कर दिया था?

2 Min Read

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म “खुदा गवाह” में श्रीदेवी ने शुरू में अमिताभ के साथ काम करने से मना कर दिया था?

- Advertisement -
Ad image

जी हां श्रीदेवी जी का मानना था कि अमिताभ बच्चन की फिल्मों में हीरोइन के लिए ज्यादा नाम कामना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। श्रीदेवी का ये फैसला थोड़ा अजीब लगा बिग बी को, लेकिन अमिताभ बच्चन तो बड़े मियां है हार मानने वाले नहीं थे। फिर क्या था उन्होंने श्रीदेवी को मनाने के लिए एक ट्रक गुलाब के फूल शूटिंग लोकेशन पर भेज दिया।

इस रोमांटिक और अमिताभ बच्चन के अंदाज़ ने रूप की रानी का दिल जीत लिया। बदले में वें फिल्म में काम करने के लिए राज़ी हो गईं। मगर उन्होंने एक शर्त रखी कि वे मां और बेटी दोनों का दोहरा किरदार खुद निभाएंगी।

- Advertisement -
Ad image

फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उनकी शर्त मान ली और इस अनोखी जोड़ी ने “खुदा गवाह” में शानदार काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। ये घटना बॉलीवुड इतिहास की एक मिसाल बन गई है, जो बताती है कि कभी-कभी सही नज़दीकियां और समझदारी से काम लेना कितना सही होता है।

वैसे तो अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने कुल मिलाकर लगभग 3 फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन “खुदा गवाह” ने जो कर दिखाया वो बाकी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रही।

  • खुदा गवाह (1992
  • आखिरी रास्ता (1986)
  • इंकलाब (1984)

तीनों फिल्में उनके करियर की यादगार तस्वीरें हैं, जहां दोनों की एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता। उनकी जोड़ी को बॉलीवुड के फैंस ने खूब पसंद किया और आज भी याद करते है।

Keywords: Amitabh Bachchan And Sridevi Movies, Khuda Gawah Behind The Scenes, Bollywood Iconic Pairs, Sridevi Double Role Films, Bollywood Untold Stories

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू