लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई आंधी-बारिश ने 111 लोगों की जान ले ली और कई परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत राहत देने के निर्देश दिए, जिसके बाद सरकार ने तेजी से कार्रवाई की। सभी 75 जिलों में अधिकारी और प्रभारी मंत्री प्रभावित लोगों तक पहुंचे और सहायता पहुंचाई। पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
तूफान के बाद सरकार ने तेज की मदद प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में तेज आंधी और भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तूफान में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बड़ा नुकसान हुआ, जिसमें 111 लोगों की मौत और करीब 72 लोग घायल हुए। इसके बाद सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए। सीएम योगी के निर्देश पर सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता राशि दी गई।
सरकार ने 24 घंटे में पहुंचाई राहत राशि
जानकारी के अनुसार, आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को योगी सरकार ने 24 घंटे के भीतर कुल 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4-4 लाख रुपये की मदद प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारियों ने खुद पहुंचकर सौंपी। सीएम योगी के निर्देश पर 111 परिवारों को यह राहत दी गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी लगातार पीड़ितों से संपर्क में हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं।
पुतिन ने जताई यूपी हादसे पर संवेदना
उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश से हुई भारी तबाही पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुए जान-माल के नुकसान और विनाश से वे गहराई से दुखी हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Keywords: Uttar Pradesh Storm News, Yogi Adityanath Relief Package, UP Rain And Thunderstorm Deaths

