- Advertisement -

बेस्ट यूपी में आई लव मोहम्मद कैंपेन पर हाई अलर्ट ! सोशल मीडिया पर बढी निगरानी

आई लव मोहम्मद कैंपेन पर अलर्ट यूपी पुलिस, जारी किए गए कई निर्देश

3 Min Read

आई लव मोहम्मद कैंपेन से वेस्ट यूपी में स्थिति बिगड़ने का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस तरह के कैंपेन देखते हीं एक्शन का आदेश दे चुके हैं, साथ हीं साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है,ताकि किसी तरह का अफवाह फैला कर माहौल को खराब नहीं किया जा सके।

- Advertisement -
Ad image

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया है की इस कैंपेन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में स्थानीय पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश दे रहे हैं। सभी जिलों की सीमाओं को सील करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील जगहों पर एलआईयू और इंटेलिजेंस टीम की तैनाती की गई है। इसे लेकर किसी भी इनपुट को तुरंत कार्यालय को भेजने का आदेश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखते हुए इस तरह के किसी भी पोस्ट पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है, जिससे सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है। इसके साथ-साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए यह प्रयास किया जा रहा है इससे सांप्रदायिक माहौल और सद्भावना प्रभावित नहीं हो सके।

- Advertisement -
Ad image

बेस्ट यूपी धार्मिक दृष्टिकोन से काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सावधानियां बरती जा रही है। सरकार के सभी मशीनरींयों को एक्टिव करते हुए कई तरह के एक्शन लिए जा रहे हैं। पूरी तरह से अलर्ट की स्थिति में इससे संबंधित किसी भी प्रकार के इनपुट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट पर ध्यान नहीं दे, सरकारी स्तर पर विभागीय पोस्ट को सही समझे। लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि किसी भी तरह के इनपुट को प्रशासनिक स्तर पर साझा करें।

Keywords: Communal Atmosphere, Security Of Temples, Monitoring Of Protests, Communal Harmony

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू