- Advertisement -

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट: अभीरा का दिया सरप्राइज मायरा ने किया रिजेक्ट, मायरा ने की बिना छत वाली कार में बैठने की डिमांड

वह उसे बहलाते हुए कहती है कि अगर मायरा इस स्कूटर पर आंखें बंद करके बैठेगी, तो बिना छत वाली गाड़ी जैसी हवा महसूस होगी, और ऐसा लगेगा कि वह उसी गाड़ी में बैठी है।

2 Min Read

Starplus TV Serial ये रिश्ता क्या कहलाता है Today Update 8th August 2025: सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा और अभीर मायरा को एक सरप्राइज़ देते हैं। लेकिन मायरा को यह सरप्राइज़ पसंद नहीं आता। दरअसल, मायरा ने टीवी पर एक कार देखकर अभीरा से वैसी ही गाड़ी दिलवाने की बात कही थी, लेकिन अभी फिलहाल वह कार लेना संभव नहीं है। ऐसे में अभीरा अपना दिमाग लगाती है और दादीसा का स्कूटर लाकर मायरा को देती है। वह उसे बहलाते हुए कहती है कि अगर मायरा इस स्कूटर पर आंखें बंद करके बैठेगी, तो बिना छत वाली गाड़ी जैसी हवा महसूस होगी, और ऐसा लगेगा कि वह उसी गाड़ी में बैठी है।

- Advertisement -
Ad image

अभीरा उसे ड्राइव पर चलने के लिए कहती है। वहीं, अभीर भी अपनी एक्साइटमेंट दिखाता है और दोनों मिलकर मायरा को खुश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मायरा दुखी दिखती है और साफ कहती है कि वह उस गाड़ी में नहीं बैठी है जिसमें वह बैठना चाहती है। वह कहती है कि स्कूटर पर तो पहले से ही अभीरा के साथ बैठ चुकी है, और अब वह बाद में कभी घूमने जाएगी। अभीरा यह सुनकर उदास हो जाती है। उसे लगता है कि एक बार फिर उसकी मायरा को खुश करने की कोशिश नाकाम हो गई।

Keywords: YRKKH New Twist, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, YRKKH Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Full Episode, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8th August 2025 Full Episode, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Full Episode, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Episode, Akshara, Abhimanyu, Pranali Rathod, Harshad Rathod, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo, Samridhi Shukla, Rohit Purohit

- Advertisement -
Ad image

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू