- Advertisement -

बिहार चुनाव में मंदिर फैक्टर! भगवान श्रीराम के बाद अब सीता माता के भरोसे चुनाव

भव्य मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा। इस अवसर पर गृह मंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बनारस और मिथिला के विद्वानों और पुरोहितों की देखरेख में शिलान्यास किया जाएगा।

3 Min Read

इलेक्शन में मंदिर हमेशा बड़ा फैक्टर बनता रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर का मुद्दा लंबे समय से राजनीति में छाया रहा। यह फैक्टर कभी दो सीट पर सिमटने वाली भाजपा को केंद्र की सता तक पहुंचा दिया। अब बिहार विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में यहां भी मंदिर फैक्टर सामने आने लगा है। बिहार में भगवान श्री राम का ससुराल है ऐसे में यहां माता जानकी (सीता) का मंदिर को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा की देवी सीता का आशीर्वाद एनडीए को फिर से
बिहार की सत्ता में वापसी दिला पाता है या नहीं।

- Advertisement -
Ad image

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के पुनौरा धाम में देवी सीता को समर्पित मंदिर के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में देवी सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। भव्य मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बनारस और मिथिला के विद्वानों और पुरोहितों की देखरेख में शिलान्यास किया जाएगा। मंदिर और उसके आसपास के परिसर पर अनुमानित 883 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिहार सरकार ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर की तर्ज पर बनने वाले नए मंदिर के निर्माण के लिए 50 एकड़ ज़मीन अधिग्रहित करने का फ़ैसला किया है। पूरे मंदिर के प्रबंधन के लिए भगवान राम अयोध्या मंदिर ट्रस्ट की तरह ही श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री सीतामढ़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इससे बिहार के कई महत्वपूर्ण स्थानों से होते हुए नई दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। आज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत सहित देश भर से साधु-संत पहुँचे हैं।

- Advertisement -
Ad image

सीतामढ़ी का महत्व मुख्य रूप से धार्मिक और पौराणिक है। यह शहर देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। देवी सीता हिंदू धर्म में एक पूजनीय देवी हैं। फिलहाल सीतामढ़ी, जनकपुर और पूरे मिथिलांचल में उत्साह और उत्सव का माहौल है।

पुनौरा धाम मंदिर को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है। भूमि पूजन के लिए 21 तीर्थ स्थलों की मिट्टी और 31 नदियों का जल लाया गया है। पटना के महावीर मंदिर में तैयार लड्डू भी वितरित किए जाएँगे।

KeywordsMaa Sita Temple, Mithilanchal, Punaura Dham Temple, Bihar News, Bihar News in Hindi, Bihar Election 2025, Punaura Dham in Sitamarhi

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू