टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा और देखा एक ख्वाब के उदय के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता आशीष कपूर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। 40 वर्षीय आशीष को पुणे पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि दिल्ली में आयोजित एक पार्टी के दौरान आशीष ने उसे नशे की दवा दी और वॉशरूम के अंदर बुलाकर यौन शोषण किया। और इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया गया,दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आशीष लगातार दिल्ली से गोवा और फिर पुणे तक अपनी लोकेशन बदलते रहे। आखिरकार उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज में आशीष और महिला को वॉशरूम में जाते हुए देखा गया, लेकिन घटना का कोई वीडियो सबूत नहीं मिला। वहीं, पीड़िता का कहना है कि घटना रिकॉर्ड भी हुई थी, लेकिन अब तक कोई वीडियो सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने दरवाज़ा खटखटाया था क्योंकि दोनों लंबे समय तक अंदर ही रहे। इसके बाद बाहर निकलने पर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला सोसायटी गेट तक पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आशीष के दोस्त की पत्नी ने उस पर हाथ भी उठाया। पुलिस ने यह भी बताया कि उसी पत्नी ने PCR कॉल की थी।
कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1984 को हुआ था। उन्होंने ससुराल सिमर का 2, ये रिश्ता क्या कहलाता है, सात फेरे सलोनी का सफर, सरस्वतीचंद्र, मोलक्की , रिश्तों की अग्निपरीक्षा और Ssshhh… फिर कोई है जैसे कई मशहूर टीवी शोज़ में काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता शो ‘देखा एक ख्वाब’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने उदय का किरदार निभाया था।
निजी जिंदगी भी विवादों से भरी
सिर्फ करियर ही नहीं, बल्कि आशीष कपूर की निजी ज़िंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही है। उन्होंने अपनी को-स्टार प्रियल गोर को उस समय डेट किया था जब वो महज़ 18 साल की थीं। बाद में उनका रिश्ता अल्बानियन मॉडल इल्ल्डा क्रोनी से जुड़ा, जो दो साल चला और फिर कड़वे अंदाज़ में खत्म हुआ। इसके बाद आशीष ने साल 2021 में टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई की थी। दोनों ने एक जैसा टैटू तक बनवाया था, लेकिन एक साल बाद उनका रिश्ता भी टूट गया।
फिलहाल आशीष ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी कोई एक्टिव मौजूदगी नहीं है। इस पूरे मामले की जांच जारी है और सच्चाई जल्द समाने आने की उम्मीद की जा रही है ।
Keywords: Ashish Kapoor Rape Case, Ashish Kapoor Arrested Pune, TV Actor Ashish Kapoor News, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Controversy

