- Advertisement -

बिग बॉस 19: शो के प्रोमो को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! इस दिन सलमान खान की होगी धमाकेदार एंट्री!

टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर सुर्खियों में है।

3 Min Read

टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले खबरें थीं कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच अनबन के चलते इस साल ‘बिग बॉस 19’ और रोहित शेट्टी का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ बंद हो सकते हैं। लेकिन अब साफ हो चुका है कि बिग बॉस 19 की तैयारियाँ जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं।

- Advertisement -
Ad image

कब रिलीज़ होगा पहला प्रोमो?

खबरों की माने तो, बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो जुलाई के आखिर तक रिलीज़ हो सकता है। सलमान खान 8 जुलाई से 12 जुलाई के बीच प्रोमो की शूटिंग करेंगे। इससे पहले शो का लोगो भी सामने आ सकता है।

ये होगी इस बार की थीम

इस बार शो में REWIND थीम होगी। यानी मेकर्स शो की पुरानी लोकप्रिय चीज़ों जैसे सीक्रेट रूम, निष्पक्ष एविक्शन जैसे फॉर्मेट्स को दोबारा ला रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस OTT 4 भी तभी होगा जब बिग बॉस 19 का टेलीकास्ट खत्म हो जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

कौन-कौन हो सकता है कंटेस्टेंट?

इस सीजन में कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर नहीं दिखेगा। इस बार जिन सेलेब्रिटीज़ को अप्रोच किया गया है उनमें शामिल हैं,

फैसल खान, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, डेज़ी शाह, तनुश्री दत्ता, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शरद मल्होत्रा, राज कुंद्रा, गौरव तनेजा, पारस कलनावत, शशांक व्यास और अन्य कई नाम।

रोबोट-डॉल की एंट्री?

इस बार का सबसे बड़ा सरप्राइज़ है ‘हबूबू’, जो UAE से लाई गई इंटरएक्टिव रोबोट डॉल है। ये पहली बार होगा जब कोई रोबोट इंसानों के साथ बिग बॉस हाउस में मुकाबला करेगा और शायद प्यार भी कर बैठे! हबूबू में एडवांस्ड AI तकनीक है और वो इंसानों जैसे संवाद और गतिविधियाँ कर सकती है। बिग बॉस 19 का प्रीमियर 3 अगस्त 2025 से होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 

Keywords: Bigg Boss 19 Promo, BB 19, Bigg Boss Season 19, Bigg Boss 19 Contestants List, Bigg Boss 19 Starting Date

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू