- Advertisement -

Bigg Boss 19: हाउस में तान्या का शो-ऑफ? बोलीं- ये मेरे लिए बेसिक है, ओवर तो सुना ही नहीं!

तान्या मित्तल की ‘लक्ज़री कॉफी आदत’, बोलीं- ग्वालियर नहीं, सिर्फ आगरा की कोल्ड कॉफी पीती हूं, लंदन से आते हैं मेरे बिस्कुट!

2 Min Read

बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल का लाइफस्टाइल एक बार फिर सुर्खियों में है। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने ‘हाई-फ़ाई’ किस्से सुनाकर नीलम गिरी तक को हैरान कर दिया। तान्या ने खुलासा किया कि वो न तो हर जगह की कॉफी पीती हैं और न ही लोकल बिस्कुट खाती हैं। उन्होंने कहा –”लोगों को लगता है मैं डाउन टू अर्थ हूं, लेकिन सच्चाई ये है कि मेरी कॉफी पीने की भी एक रिचुअल है। ग्वालियर से आगरा जाती हूं, ताजमहल के पीछे वाले गार्डन में बैठकर ही अपनी कोल्ड कॉफी पीती हूं। महीने में तीन कॉफी पीनी होती हैं और ये पूरा ड्रामा हर बार होता है।”

- Advertisement -
Ad image

बात यहीं खत्म नहीं हुई। तान्या ने अपनी चॉकलेटी लाइफस्टाइल का अगला पन्ना खोलते हुए बताया –
“लंदन से मेरे लिए बिस्कुट आते हैं। हर दो महीने में कोई न कोई मेरे लिए लेकर आता है। अगर वो बिस्कुट नहीं मिलते तो मैं सच में रो पड़ती हूं कि मेरी लाइफ़ से मीठा ही गायब हो गया।”

नीलम गिरी ने बीच में कहा कि यह सब ओवर लगता है, जिस पर तान्या तुरंत पलट पड़ीं –
“ये ओवर नहीं, मेरे लिए तो बेसिक है। ओवर तो अभी तुमने सुने ही नहीं।”

- Advertisement -
Ad image

इस बयान ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे तान्या की “रियल लाइफस्टाइल” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “फिजूल का शो-ऑफ़” बता रहे हैं।

Keywords: Bigg Boss 19 Latest News, Tanya Mittal Cold Coffee Controversy, Tanya Mittal Biscuits From London

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू