Nepal PM Oath Ceremony: नेपाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह, जिन्हें बालेन शाह के नाम से जाना जाता है, ने देश के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। रामचंद्र पौडेल ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें यह पद दिलाया। काठमांडू के शीतल निवास में आयोजित समारोह में बालेन के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह खासा चर्चा में रहा और इसे नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
ऐतिहासिक जीत के बाद सत्ता संभाली
चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से देश की कमान संभाली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पारंपरिक नेपाली वेशभूषा में नजर आए बालेन के साथ कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन बेहद खास बन गया।
Balendra Shah 'Balen' takes oath as Prime Minister of Nepal.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
परंपरा और वैभव के बीच शपथ ग्रहण
शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। यह शपथ विधि पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि के साथ हुई, जिसे शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है, और पूरे समारोह में पारंपरिक माहौल देखने को मिला।
रामनवमी पर बालेन शाह ने ली पीएम की शपथ
नेपाल की राजनीति में बालेन शाह अब नायक के रूप में उभर चुके हैं। Zen-G आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी के बाद युवा जनता उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाह रही थी। और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। रामनवमी के दिन बालेन ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों में सबसे खास पल था, जब उन्होंने अपनी बेटी को गोद में उठाया। इस मौके पर उनकी पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर मौजूद रहीं।
पीएम मोदी ने बालेन शाह को शपथ पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा बालेन के नेतृत्व में जताए गए विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने दोनों देशों के आपसी हितों के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने में बालेन शाह के साथ काम करने की इच्छा जताई।
Warm congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026
Your appointment reflects the trust reposed in your leadership by the people of Nepal. I look forward to working closely with you to take India-Nepal friendship and cooperation to even…
बालेन शाह ने चार बार के पीएम ओली को झापा-5 में दी करारी शिकस्त
बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली को उनके गढ़ झापा-5 में भारी मतों से हराया। नेपाल की जनता उनसे बड़ी उम्मीदें रखती है, और Zen-G आंदोलन में उनकी लोकप्रियता खूब है। 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने काठमांडू से बैचलर और भारत की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की। उनके तकनीकी ज्ञान ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और पब्लिक वर्क्स की गहरी समझ दी, जो काठमांडू महानगरपालिका के मेयर के रूप में उनकी कुशल प्रशासनिक शैली और प्रभावी गवर्नेंस में नजर आई।
Keywords: Balen Shah Nepal Prime Minister, Nepal Politics 2026, KP Sharma Oli Defeat, Ramnavami Swearing-In Ceremony

