सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड पूरी तरह म्यूजिक, मस्ती और इमोशन्स से भरा रहा। शो में कई बड़े मेहमान पहुंचे, जिनमें नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़, शहनाज गिल और एकता कपूर शामिल थीं। इन सभी ने घरवालों के साथ दिलचस्प टास्क खेले, मजेदार बातचीत की और शो में चार चांद लगा दिए।
नेहा और टोनी कक्कड़ का म्यूजिकल टास्क
टोनी और नेहा कक्कड़ अपने नए गाने ‘कोका कोला 2’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। सलमान खान ने टोनी को शो में पार्टिसिपेट करने की सलाह दी, वहीं नेहा ने मजाकिया अंदाज़ में नीलम गिरी को उनके लिए परफेक्ट जोड़ी बताया। घरवालों को अपने पसंदीदा गाने की लाइनें एक-दूसरे को डेडिकेट करनी थीं, जिससे घर में खूब हंसी-मजाक हुआ। इसी दौरान अमाल मलिक और तान्या मित्तल की “स्वेटर चर्चा” भी मजाक का विषय बनी।
शहनाज गिल का पंजाबी तड़का
शो में एंटरटेनमेंट की जान बनीं शहनाज गिल, जो अपने भाई शहबाज बदेशा को सपोर्ट करने और अपनी नई फिल्म ‘एक कुड़ी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। इस दौरान सलमान ने शहनाज से कहा कि घरवालों को पंजाबी में एक शब्द में बताना हो तो कौन से घरवाले को क्या कहेंगी?
इस पर शहनाज ने घरवालों को मजेदार टाइटल दिए जहां उन्होंने गौरव खन्ना को अध्यापक, अमाल मलिक को सुरों का बादशाह, कुनिका सदानंद को चाची ताड़का, और फरहाना भट्ट को गुंडी बताया। उनकी हाजिरजवाबी ने सलमान खान तक को हंसा दिया।
एकता कपूर ने दिखाई ‘नागिन 7’ की झलक
वहीं इसके बाद शो में एंट्री होती है एकता कपूर की उन्होंने नागिन 7’ की झलक दिखाते हुए अपने शो के नागिन को रिवील किया। टीवी क्वीन एकता कपूर शो में आकर अपनी पॉपुलर सीरीज़ ‘नागिन 7’ की घोषणा की और खुलासा किया कि प्रियंका चाहर चौधरी इस बार की नई नागिन होंगी।
एकता कपूर ने घरवालों से कराया सपेरा टास्क
उनके साथ हुए मजेदार टास्क “सपेरा टास्क” में घरवालों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। तान्या मित्तल को ज्यादातर सदस्यों ने घर की सपेरी यानी मैन्युपुलेटिव बताया।
वहीं इसके बाद शो का सबसे इमोशनल पल आया जब सलमान खान ने घोषणा की कि प्रणीत मोरे को स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी रूप से शो से बाहर जाना होगा। सलमान बताते हैं कि प्रणीत मोरे को डेंगू हो गया है और इस घर में वो देखभाल नहीं हो सकती इसके बाद प्रणीत घर से बाहर आ जाते हैं। सलमान ने साफ किया कि यह एलिमिनेशन नहीं है, बल्कि डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मेडिकल अटेंशन के लिए घर से बाहर भेजा जा रहा है। घरवालों और दर्शकों दोनों के लिए यह खबर शॉकिंग रही।
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को सलमान की नसीहत
इस हफ्ते फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और मालती चाहर नॉमिनेशन में थे हालांकि सलमान खान ने साफ किया कि प्रणीत के बाहर आने की वजह से सभी घरवाले सुरक्षित हैं।हालांकि इस दौरान सलमान ने घरवालों को ये भी समझाया कि सोच समझकर गेम खेंले। आज कोई भी बाहर जा सकता था।
वहीं शहनाज और सलमान के फनी मोमेंट्स ने एपिसोड को यादगार बनाया।
Keywords:- Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Pranit More exit, Neha Kakkar Tony Kakkar Bigg Boss,Ekta Kapoor Naagin 7, Shehnaaz Gill Bigg Boss 19

