- Advertisement -

Bigg Boss 19: अभिषेक और फरहाना की दोस्ती,अशनूर को हुई जलन! नेहल-बसीर का लव एंगल, चम्मच ना धोने पर गौरव को खरी-खरी…

दिवाली पार्टी के बाद घर में मचा खूब हंगामा। घरवालों ने चम्मच ना धोने पर जमकर बवाल काट दिया।

8 Min Read

मेरे दिल को दिलबर तुम क्या पतंग समझे हो… 2 जिस तरह भी चाहोगे उस तरह उड़ाओगे… आज के एपिसोड की शुरुआत अलताफ रजा के गाने से होती है… जहां सारे घरवालों ने खूब इंज्वाय किया। तान्या और नीलम ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई दी और कहा ट्रॉफी उन्हें मिले।

- Advertisement -
Ad image

मालती ने लिया अमाल का स्वेटर

मालती के अमाल का स्वेटर लेने पर तान्या ने पूछा तुम्हारे कपड़े लेती है। पूछा अमाल ने कहा हां पूछकर लिया ऐसे थोड़ी लेने दूंगा। इस पर नीलम ये कहते सुनाई देती हैं कि आज तक हमारी हिम्मत नहीं हुई। शहबाज, अमाल और मृदुल ने बसीर के घोड़ी चढ़ने को लेकर खूब मजाक मस्ती की। देर रात को डेनियल में शहबाज, नीलम, नेहल,बसीर और अमाल बैठे हैं… जहां नेहल और बसीर को लेकर शहबाज और नीलम ने खूब छेड़ा।

अभिषेक और फरहाना की दोस्ती,अशनूर को हुई जलन

घर में गौरव, फरहाना, प्रणीत और अभिषेक, कुनिका, अशनूर और प्रणीत हंसी मजाक करते नजर आए। गौरव खन्ना ने अभिषेक और फरहाना की खिंचाई की कि वे दोनों आपस में अच्छा पेयर बनाते हैं। अशनूर को भी वे टॉन्ट करते हैं कि उन्हें जलन हो रही है। जहां गौरव फरहाना को कहते हैं वो बताएं कि कैसे उन्होंने अभिषेक की तारीफ की। जहां फरहाना ने कहा मैने आपकी तारीफ की।

- Advertisement -
Ad image

फरहाना ने अभिषेक की तारीफ की

अभिषेक को फरहाना ने पूछा कि दोस्त बनोगे। दोनों के बीच दोस्ती होती है। इस पर अशनूर को लेकर छेड़ते हैं। अभिषेक गौरव से कहते हैं मैंने कहा जो मन मुटाव है भूल जाएंगे। अशनूर ने कहा कि तुम लोगों को जो करना है करो मेरी उससे कभी नहीं बनेगी। वहीं अशनूर भी बातों ही बातों में चिढ़ जाती हैं इसके बाद अशनूर सोफे पर अकेली लेटी नजर आई।

नेहल और फरहाना बात करते हैं कि अभिषेक और फरहाना की दोस्ती हो गई है। इसी दौरान अभिषेक उधर से गुजरते हैं जहां नेहल उन्हें ये कहकर छेड़ देती हैं कि पहले ही दोस्त कह दिया। इतना ही नहीं वहां से अशनूर के गुजरने के दौरान नेहल उन्हे और टोंड मारती हैं कि अभिषेक …

बसीर और नेहल का लव एंगल!

बाद में गार्डेन एरिया में नेहल बसीर की गोद में सिर रखकर लेटी हुई होती हैं। इस पर कुनिका ने टोंड मारते हुए बसीर और नेहल को कहा कि लिव इन द मोमेंट… फ्यूचर को सोचकर प्यार नहीं किया जाता। जो टाइम है उसी को जियो।

तान्या ने मालती से कहा- मैं कपड़े रीपीट नहीं करती

तान्या मालती—मेरी आदत नहीं है कपड़े रिपीट करना। मालती ने कहा लोग तो करते हैं। तान्या ने कहा मुझे नहीं पसंद है। मुझे जो खुशी देता है मैं वही करती हूं। मैं ना पार्टी करती हूं, ना फैंड्स के साथ घूमती हूं तो खुद को खुश रखने के लिए जो करना होता है मुझे मैं करती हूं। मालती ने पूछा तुम स्प्रीचुअल हो। जहां तान्या कहती हैं कि डिपेंड करता है आप मुझे कैसे देखती हैं।

फरहाना ने कहा दिखने के लिए लव एंगल की जरुरत नहीं

बाथरुम में गौरव, प्रणीत, अभिषेक बैठे हैं और फरहाना आती हैं तो गौरव कहते हैं कि गुड मॉरनिंग तो फरहाना कहती हैं गुड मॉर्निंग अभिषेक। फरहाना गौरव को कहती हैं कि मुझे सर्वाइवल के लिए लव एंगल खेलने की जरुरत नहीं है। वहीं नेहल और बसीर के लव एंगल को लेकर सभी चर्चा कर रहे होते हैं जहां वो कहती हैं कि बसीर की तरफ से उन्हे फेक लग रहा है। फरहाना ने कहा उन्हे बताया कि मुझे फिलिंग आई की इन लोगों को मेरी वजह से शुरु नहीं हो रहा है। उन्होंने बसीर को कहा कि नेहल को कुछ फीलिंग्स हैं तब से उनके बीच ये सब शुरु हुआ।

फरहाना ने नेहल से की गौरव की चुगली

नेहल और फरहाना रात को बात करते हैं बसीर को लेकर की ग्रुप वाले बात कर रहे थे की बसीर की तरफ से फेक लग रहा है। पर तुम दोनों साथ में अच्छे लगते हो। गौरव को लेकर नेहल ने कहा वो बहुत शातिर और डिप्लोमेटिव है।

चम्मच ना धोने पर हुआ बवाल

गौरव के स्पून ना धोने पर घर में मचा बवाल। जहां उन्होंने कहा उन्होंने 20 चम्मच खुद धोए हैं। जहां कुनिका कहती हैं ऐसे नहीं चलेगा कि 10 चम्मच धोए नहीं। गौरव ने कहा पर्सनल चम्मच सबको अपने बर्तन धोने होंगे। जहां अमाल ने कहा कि आप दूसरे काम कर लो। जहां गौरव ने कहा कि मैं दूसरे काम कर लूंगा। लोगों ने खाकर छोड़े हैं मैं नहीं धोउंगा। ना ही बिना कैप्टन चेंज हुए अपनी ड्यूटी चेंज करूंगी।

नेहल के बीच में बोलने पर भड़के गौरव ने कहा किससे किससे बात करूं… बसीर से, अमाल से, या तुमसे। गौरव ने कहा जो करना है करो मैं यहीं बैठा हूं।  कुकिंग के दौरान फोक का कोई काम नहीं है तो वो नहीं धोए जाएंगे। पर्सनल नहीं धोएंगे। नीलम ने कहा जो बर्तन की ड्यूटी करेगा उसे चम्मच धोना पड़ेगा। अमाल ने कहा फोक और चम्मच बर्तन धोने की ड्यूटी करने वाला करेगा। प्लेट और कटोरी का समझ आता है। बसीर और गौरव की बर्तन को लेकर जीम एरिया में तीखी बहस हुई।

बर्तन धोने की ड्यूटी करने वाला चम्मच धोएगा-घरवाले

बाद में बसीर भी उनसे भिड़ने आ जाते हैं कि वो चिल्लकर क्यों बात कर रहे हैं। गौरव ने इस बहस में बसीर को लेकर नेहल का नाम लेकर कहा उसके समझाने से समझ आएगा बसीर को। जहां नेहल ने कहा मुझे मालूम है क्या करने की कोशिश कर रहे हो मत करों। कुनिका भी गौरव को समझाने की कोशिश करती हैं और सबके ड्यूटी डिसाइड करने के लिए कहती हैं। कुनिका ने कहा कोई कैप्टन नहीं है घरवाले जो कहेंगे वही करना होगा। इस पर ज्यादातर घरवालों ने कहा बर्तन धोने वाले को चम्मच और फोक धोना पड़ेगा। वहीं फरहाना इस बहस में घुसती हैं और कहती है खाना का घर समझा है जब जिसका मन आए ड्यूटी चेंज कर लो।

वहीं अंत में मालती,कुनिका और शहबाज की बहस हो जाती है। फिर नीलम और मालती के बीच बहस हो जाती है। दरअसल मालती बार बार कुकिंग में हेल्प के दौरान हट जाती है। जहां फरहाना और नेहल भी मालती से भिड़ जाते हैं।

Keywords:-  Abhishek-Farhana, Nehal-Baseer Love Angle, Bigg Boss 19

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू