Big Boss 19: मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 19 के आगाज के साथ ही शो में नए- नए ट्वीस्ट आ रहे हैं। इस बीच BB-19 का एक प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बिग-बॉस सभी कंटेस्टेंट से ये कहते नजर आते हैं कि घर में कोई एक सदस्य ऐसा है जो घर में रहने के लायक ही नहीं है ऐसे में सभी घरवाले चौंक जाते हैं।
घर में कौन है लिस्ट इंप्रेसिव कटेंस्टेट
इस बीच बीग-बॉस कहते हैं कि घर में सिर्फ 15 बेड हैं। आप लोग डिसाइड कीजिए कि घर में किसकी पर्सनालिटी लिस्ट इंप्रेसिव रही। फिर क्या था शुरु हुई कंटेस्टेंट के बीच एक दूसरे को लिस्ट इंप्रेसिव कटेंस्टेट बताने का। इसी दौरान मृदुल तिवारी और कनिका के बीच सदस्य के नाम को लेकर तीखी नोकझोक दिखाई देती हैं जहां वो मृदुल को ये कहती नजर आती हैं कि लीडरशीप मत कर।
कुनिका ने मृदुल को सुनाई खरी-खरी
बिग-बॉस के घर में कंटेंस्टेंट की राजनीति ऑन हो चुकी है। इस बार यानी बिग-बॉस-19 की थीम ‘घरवालों की सरकार’ वो उस समय नजर आ गई जब बिग-बॉस ने कंटेस्टेंट से एक लीस्ट इंप्रेसिव कंटेस्टेंट बताने के लिए कहा। इस पर मृदुल तिवारी सभी घरवालों से एक नाम पूछते हैं। मृदुल का यह अंदाज कुनिका को चुभ जाता है और वह भड़क जाती हैं। जिसको लेकर दोनों प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस हो जाती है। एक कंटेस्टेंट के नाम को लेकर चर्चा के दौरान मृदुल ने जैसे ही चर्चा को टेक ओवर करने की कोशिश की इस पर कुनिका ने आपत्ति जताई। कुनिका ने मृदुल को बीच में ही टोकते हुए कहा कि वह ‘नेता की तरह व्यवहार करना बंद करे’ और बस एक कंटेस्टेंट्स का नाम बताए।
बसीर और घरवालों की असहमति
कुनिका और मृदुल के इस सख्त टिप्पणी से घरवालों में बहस छिड़ जाती है जिससे घर में तनाव और बढ़ जाता है। बसीर अली समेत दूसरे घरवाले जब बहस कर रहे थे। इसी दौरान मृदुल को उनके व्यवहार के लिए रोका और असहमति जताते हुए कुनिका के साथ एक होकर कुनिका का सपोर्ट किया और जल्द ही यह झगड़े में बदल गया।
कुनिका का गेम ऑन!
सोशल मीडिया पर कुनिका का ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कुनिका ने यह साबित कर दिया कि वह गेम खेलने आईं हैं और घरवालों को उनसे कड़ी टक्कर मिलने वाली हैं।
बिग बॉस के घर में गहमागहमी
पहले दिन ही घरवालों के बीच यूनिटी से ज्यादा कंप्टीशन दिखा। जब प्रीमियर के दौरान स्टेज पर कई कंटेस्टेंट के बीच सलमान ने कई टास्क दिए। मृदुल तिवारी शुरू से ही खुद को ग्रुप का मुखिया बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुनिका ने उनके इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया और तुरंत पलटवार किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि है आने वाले एपिसोड में दोनों की बॉन्डिंग कैसी रहती?
Keywords:– Bigg-boss-19 Reality Show, Bigg Boss -19 Promo Out, Bigg Boss-19 Promo Kunika Sadanad And Mridul Tiwari Fight

