बिग बॉस का घर हमेशा ही सरप्राइज और ट्विस्ट से भरा रहता है। हर हफ्ते किसी न किसी टास्क के जरिए घरवालों की किस्मत बदलती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया App Room में, जहां उन्हें मिला दो अहम ऑप्शन , स्पेशल पावर या फिर नॉमिनेशन से इम्युनिटी। ये टास्क किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, मानो घरवालों के सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखा हो Access Denied या Access Granted
कंटेस्टेंट्स एक-एक करके अंदर गए और सभी ने अपने-अपने हिसाब से रणनीति अपनाने की कोशिश की। लेकिन आखिरकार इस टास्क में किस्मत का साथ मिला कुनिका सदानंद और मृदुल को। दोनों ने सही फैसला लेते हुए खुद को बेघर होने से बचा लिया और इस हफ्ते सीधा इम्युनिटी अपने नाम कर लिया।
कुनिका और मृदुल का सुरक्षित होना न सिर्फ उनके लिए राहत भरी खबर है बल्कि घर के बाकी सदस्यों के लिए यह बड़ी टेंशन भी है। वजह साफ है नॉमिनेशन से बचे रहने का मतलब है कि अब बाकी कंटेस्टेंट्स पर प्रेशर और बढ़ जाएगा। वहीं, कुनिका और मृदुल अब खेल में ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि दर्शकों का ध्यान भी अब इन दोनों पर और ज्यादा जाएगा।
इम्युनिटी टास्क ने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। कुछ कंटेस्टेंट्स ने खुलकर खुशी जताई तो कुछ के चेहरे पर निराशा साफ झलकती दिखी। खास बात यह है कि इस बार का टास्क पूरी तरह स्ट्रैटेजी और स्मार्ट चॉइस पर आधारित था, जिसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका और मृदुल के सुरक्षित होने के बाद घर के बाकी सदस्य कैसी चाल चलते हैं और किसे नॉमिनेशन का सामना करना पड़ता है। इतना तो तय है कि बिग-बॉस का यह हफ्ता और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
Keywords:– Bigg Boss immunity task, Kunickaa gets immunity, Mridul saved from nomination, App Room twist in Bigg Boss

