मशहूर अदाकारा हिना खान और उनके पार्टनर रॉकी जायसवाल हमेशा से ही फैंस की फेवरेट जोड़ी रहे हैं। लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर रॉकी को लेकर यह सवाल उठते रहते हैं कि वह हिना के नाम, शोहरत और पैसों का फायदा उठा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रॉकी ने इन तमाम आरोपों पर पहली बार खुलकर बात की और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
“मैं हिना जितना नहीं कमाता…”
रॉकी ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस बात में कोई हिचक नहीं है कि हिना की कमाई उनसे ज्यादा है। उन्होंने कहा,”सच कहूं तो, मेरी कमाई हिना जितनी नहीं है। हिना अपने आप में एक स्टार हैं। क्या मुझे उनके स्टारडम की वजह से फायदा मिलता है? बिल्कुल, हां! लेकिन क्या हम इसी वजह से साथ हैं? बिल्कुल नहीं।”
बचपन का दर्द
रॉकी ने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वे सिर्फ 8-9 साल के थे, तभी उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया था। उस दौर ने उन्हें जिंदगी और पैसों की असली कीमत समझा दी थी। उन्होंने कहा कि लोगों की ये सोच कि उन्होंने हिना के पैसों और स्टेटस का इस्तेमाल किया है, सिर्फ दूसरों की हताशा और जलन का नतीजा है।
इनसिक्योर नहीं हूं!
रॉकी ने कहा कि उन्हें हिना की शोहरत से कभी कोई परेशानी नहीं रही। “अगर मैं हिना के साथ कहीं जाता हूं तो जाहिर है कि लोग उन्हें ज्यादा पूछेंगे। मुझे इससे दिक्कत क्यों होनी चाहिए? मैं हिना से उसकी पहचान की वजह से नहीं बल्कि उससे सच्चा प्यार करता हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी है कि हम साथ में अच्छा वक्त बिताएं।”
हिना और रॉकी की कहानी
हिना खान और रॉकी जायसवाल की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात हुई थी टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर। हिना उस शो की लीड एक्ट्रेस थीं, वहीं रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप लिया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, आखिरकार 4 जून 2025 को इस कपल ने शादी कर ली। इस बीच जब हिना को कैंसर का पता चला, तो उनकी जिंदगी मानो थम-सी गई थी। लेकिन रॉकी ने उस कठिन वक्त में उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने दिन-रात हिना की देखभाल की और उन्हें हिम्मत दी। यही वजह है कि फैंस इस जोड़ी को “रियल लाइफ कपल गोल्स” कहते हैं।
फिलहाल हिना और रॉकी अपने नए शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में एक साथ नजर आ रहे हैं। फैंस को ऑन-स्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।
Keywords – Hina Khan, Rocky Jaiswal, Hina Khan husband, Hina Khan net worth, Rocky Jaiswal reply, Hina Khan cancer, Hina Khan love story, Hina Khan news

