- Advertisement -

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान ने नीलम, तान्या और कुनिका पर निकाला गुस्सा, अशनूर हुईं भावुक

1 नवंबर के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को क्लास दी... अशनूर ने साझा किए अपने बॉडी इश्यूज़ और इमोशनल मोमेंट्स… यहां जानें वीकेंड का वार नवंबर 1 एपिसोड के हाइलाइट्स।

6 Min Read

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते वीकेंड का वार में एक बार फिर ड्रामेटिक और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर रहा। सलमान ने नीलम, तान्या और कुनिका को क्लास दी। बता दें कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ की धमाकेदार शुरुआत करते हैं। वह बताते हैं कि 9 सदस्य नॉमिनेटेड हैं और 3 सेफ हैं। सलमान पहले अशनूर वाला मुद्दा उठाते हैं। वह नीलम और तान्या से पूछते हैं कि अशनूर कैसी लग रही है। तान्या फिर कहती हैं कि अशनूर प्रिंसेस लग रही है। फिर सलमान कहते हैं. तान्या थैंक गॉड अशनूर इस घर में हैं क्योंकि आप फिर अपनी मां को मिस नहीं करतीं। तो बताइए कैसे अशनूर आपकी मां हुईं। तान्या कहती हैं कि उन्हें याद नहीं आ रहा है कि ऐसा कब कहा। तो सलमान कहते हैं कि आपको अपनी साड़ी तक याद रहती हैं।

- Advertisement -
Ad image

सलमान ने तान्या मित्तल की बजाई बैंड, नीलम को भी लपेटा

फिर सलमान ने नीलम को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो वो अशनूर के बारे में पहले बोल रही थीं, अब क्यों खुलकर नहीं बोल रहीं? आपके मुताबिक, अशनूर ऐसी है क्योंकि वो बच्ची है। वो नहीं जानती कि उसे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आप दोनों ने मिलकर कितने सारे शब्द बोले हैं अशनूर के वजन के बारे में, और ऐसे शब्द जिन्हें मैं बोल भी नहीं सकता। आपने मोटी, हाथी जैसे, जुरासिक पार्क, फुग्गे जैसी शक्ल वाली। सलमान बताते हैं तो अशनूर भी हैरान रह जाती हैं। सलमान पूछते हैं कि तान्या आप ये अशनूर के बारे में बोल रही थीं या खुद के बारे में बोल रही थीं? तान्या, सलमान को सॉरी बोलती हैं, तो वह कहते हैं कि मुझसे माफी मत मांगो। आपको मुझसे माफी मांगनी चाहिए या किसी और से…?

भावुक हुईं अशनूर, बताए अपने बॉडी इशूज

तान्या फिर अशनूर से माफी मांगती हैं तो वह बोलती हैं कि कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप जानती हो कि आपका क्या मतलब था। अशनूर फिर भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि एक टीनेजर के रुप में मैंने बॉडी इशूज झेले हैं। मेरा हॉर्मोन डिस्बैलेंस रहता है। जब स्ट्रेसफुल सिचुएशन होती है तो मेरी बॉडी फूल जाती है। मैंने कई चीजें ट्राई कीं। एक ऐसा स्टेज भी आ गया था कि जब मैं खाना नहीं खाती थी और भूखी रहती थी। यहां तक कि आने से पहले मैंने 9 किलो वजन घटाया था। पर हर किसी की बॉडी अलग होती है। कुछ स्ट्रेस में पतले हो जाते हैं और कुछ मोटे।

- Advertisement -
Ad image

तान्या पर भड़के सलमान

सलमान फिर कहते हैं कि कुनिका को गौरव के बारे में बता रही थीं कि वो अच्छे इंसान नहीं हैं। आप कह रही थीं कि छोटी-छोटी चीजों से इंसान का व्यक्तित्व बाहर आता है। तो आपकी इन बातों से आपका क्या व्यक्तित्व बाहर आ रहा है? सलमान, तान्या से फिर कहते हैं कि ये हक किसने दिया उन्हें बोलने का? ये जज कौन करता है कि आप बेहतर लग रही हैं या वो। आप? अशनूर ने प्रूव कर दिया है कि वो बच्ची नहीं, बल्कि आप इमैच्योर हैं।’

सलमान ने कुनिका पर दागा सवाल

सलमान फिर कुनिका पर सवाल दागते हैं कि आप वहीं पर मौजूद थीं फिर भी आपने तान्या और नीलम को नहीं रोका। उल्टा आप उन्हें बता रही थीं कि मेरी 13 साल की पोती को भी पता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आपने उन्हें रोकना जरूरी क्यों नहीं समझा? सलमान फिर शहबाज को भी निशाने पर लेते हैं और पूछते हैं कि उन्होंने अशनूर को ये क्यों कहा था कि खुद थेपला बनी हुई है।

कुनिका को एज शेम करने पर अभिषेक की लगी क्लास

इसके बाद अभिषेक की बारी आती है जहां सलमान कहते हैं कि वह कुनिका को दादी कहकर नाच रहे हैं। तो अभिषेक बोलते हैं कि वो दादी लगती हैं। दादी हैं किसी की, इसलिए बोलते हैं। वह बहुत पोक करती हैं और एजेड भी हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनकी उम्र और व्यवहार को लेकर टिप्पणी की। सलमान ने कहा, ‘मेरी और कुनिका की एज सेम ही है। थैंक यू अभिषेक। आप अगर हमारी उम्र में आओगे तो आपको भी ये सब करना पड़ेगा। अभिषेक आप कितने साल के हो 33, तो देखा जाए तो आप मेरे भतीजे-भतीजी के लिए भी तो बूढ़े हो, जैसे कि आपके लिए मैं और कुनिका।

शहबाज के सिद्धार्थ का नाम लेने पर उठाया सवाल

सलमान ने शहबाज के गेम को लेकर सवाल किया और कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला का आप जिक्र करते हैं कि उनके सपोर्टर आपको वोट करेंगे , क्या आपने उनके बराबर 1% भी गेम खेल रहे हैं। अपने स्ट्रांग प्वाइंट बताइए। इसके बाद शहबाज को समझाया कि उन्हे कॉमेडी करने के लिए मना नहीं किया था उन्हे बिलो द बेल्ट जाने के लिए मना किया है। इसके बाद शहबाज सलमान खान से माफी मांगते हैं।

Keywords: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar,Salman Khan scolds contestants, Ashnoor body issues Bigg Boss, BB19 drama and eviction

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू