- Advertisement -

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: अमाल-तान्या की यारी… रोमांटिक हो रही दोनों की कहानी, शुरु हो रही एक और लव स्टोरी…

अमाल-तान्या की यारी... कंटेस्टेंट तन्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक धीरे-धीरे दोस्ती और अब दोस्ती से बढ़कर नज़र आ रही है। तो क्या घर में शुरु हो रही एक और कहानी...?

3 Min Read

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के घर में रोज़ाना नए रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी केमिस्ट्री देखने को मिली है जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। कंटेस्टेंट तन्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक धीरे-धीरे दोस्ती और अब दोस्ती से बढ़कर नज़र आ रही है।

- Advertisement -
Ad image

हाल ही के एपिसोड में, तान्या ने अमाल के आउटफिट की तारीफ करते हुए कहा कि यह उन पर बहुत अच्छा लग रहा है। बात यहीं नहीं रुकी। तान्या ने अमाल को ‘हैंडसम’ कहकर सभी को चौंका दिया। तान्या की इस बात पर अमाल मुस्कुरा देते हैं ऐसे में माहौल और रोमांटिक हो गया।

ये पहला मौका नहीं है जब तान्या ने अमाल की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर अमाल का सपोर्ट करते तान्या नजर आई हैं। चाहे वो कैप्टेंसी टास्क के दौरान गिल्टी फील करने का मौका हो। जब तान्या ने उन्हे स्टोरी सुनाकर उनका मूड ठीक किया था। या फिर कैप्टन बनने का सफर हो। तान्या ने अमाल को कैप्टन बनाने के सपोर्ट तक की बात भी घर में करती नजर आई थी। उसके बाद दोनों कीचन में भी बातें करते और हंसी मजाक करते नजर आए जहां अमाल कहते हैं अभी चिल करेंगे बैठे के दोनों।

- Advertisement -
Ad image

दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत कहीं ना कहीं तान्या के संस्कारों पर उठे सवाल के बाद देखी गई। जहां अमाल ने तान्या का स्टैंड लेते हुए उनके साथ खड़े नजर आए।

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के फैंस इस नए रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित हैं। जहां एक तरफ गेम में तनाव और लड़ाई-झगड़े चलते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर तान्या और अमाल के बीच का यह प्यारा पल एक ताज़ी हवा के झोंके जैसा लग रहा है। अब देखना यह है कि क्या यह फ्लर्टिंग सिर्फ एक गेम का हिस्सा है या दोनों की दोस्ती घर के अंदर एक नई लव स्टोरी को जन्म दे सकता है।

Keywords: Tanya Amaal Bigg Boss 19, Tanya Mittal Amaal Mallik Romance, Bigg Boss 19 Couple, Bigg Boss 19 Tanya Amaal Handsome, Amaal Mallik Tanya Mittal Dosti

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू