जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते दर्शकों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज़ की लिस्ट जारी हुई है, जिसमें रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में कॉमेडी और रियलिटी शोज़ से लेकर ऐनिमे, हॉलीवुड सीरीज़ और साउथ फिल्मों तक का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। जी हां जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते दर्शकों की पहली पसंद बना है बिग बॉस 19 रियलिटी शोज़ की दुनिया में अपनी लोकप्रियता के दम पर इस शो ने टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई है।
इस लिस्ट में कलर्स चैनल के दो और रियलिटी शोज़ भी शामिल हैं। इनमें से एक है लाफ्टर शेफ्स, जो चौथे स्थान पर है। इस शो के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं। हाल ही में इसका दूसरा सीज़न खत्म हुआ था। शो को कॉमेडी क्वीन भारती सिंह होस्ट करती हैं, जबकि जाने-माने शेफ हरपाल सिंह बतौर जज नज़र आए।
पांचवें नंबर पर जगह बनाई है जापानी ऐनिमेटेड डार्क फ़ैंटेसी एक्शन फिल्म डीमन स्लेयर ने, जिसकी IMDb रेटिंग 8.6 है। वहीं, छठे स्थान पर है मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अथिरन (प्यार का कर्म), जिसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है।
सातवें नंबर पर है तेलुगु भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म थम्मुडु, जिसकी IMDb रेटिंग 3.6 है। इसके बाद आठवें स्थान पर आती है विश्वभर में मशहूर हॉलीवुड सीरीज़ गेम ऑफ थ्रोन्स। इस शो के कुल 8 सीज़न बने हैं और इसे IMDb पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है।
नौवें नंबर पर है तेलुगु रोमांटिक-ड्रामा फिल्म सुंदरकांड, जिसे IMDb पर 8.6 अंक मिले हैं। टॉप 10 की लिस्ट को पूरा करती है अरशद वारसी की चर्चित फिल्म जॉली एलएलबी। साल 2013 में रिलीज़ हुई यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है और IMDb पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है।
Keywords:– Bigg Boss 19 trending on Jio Hotstar, Jio Hotstar top 10 shows 2025, Trending movies and series on Hotstar

