- Advertisement -

वर्ल्ड कप जितने के बाद टीम इंडिया ने दिखाई महानता, स्मृति-जेमिमा ने दुखी लॉरा और मारिज़ैन को दी सांत्वना

मारिज़ाने कप अपनी पांचवीं वनडे विश्व कप में खेलने के बाद मौजूद खिलाड़ियों में सबसे अधिक प्रभावित हुईं, और उन्हें उनके दिल्ली कैपिटल्स टीममेट्स जेमिमा और राधा ने गले लगाकर सांत्वना दी।

4 Min Read

नवी मुंबई के मैदान में जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता, तो पूरे देश में खुशी और उत्सव का माहौल बन गया। हर कोई इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा था। लेकिन इस जश्न के बीच एक और कहानी भी थी, दक्षिण अफ्रीका की टीम की, जिसने लगातार तीसरे आईसीसी फाइनल में हार का सामना किया। लॉरा वूलवार्ट की कप्तानी वाली टीम ने भारत को कड़ी चुनौती दी और मैच तक मुकाबला बनाए रखा। हालांकि लगातार विकेट गिरने के कारण उनका पल हार में बदल गया। हारने के बाद लॉरा काफी दुखी हुईं, लेकिन इंडियन टीम ने उन्हें सांत्वना दी ।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय खिलाड़ियों ने दी सांत्वना

मैच खत्म होने के बाद का नज़ारा उतना ही भावुक था जितना खेल रोमांचक। आईसीसी के एक वीडियो में देखा गया कि भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को सांत्वना दे रहे थे। मरिज़ाने कैप, जो अपनी पांचवीं वर्ल्ड कप में खेल रही थीं, की आंखें नम थीं। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव ने गले लगाकर हौसला दिया, ये तीनों महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथी भी हैं। वीडियो में स्मृति मंधाना को कप्तान लॉरा वूलवार्ट को गले लगाया, जिन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और भारत के खिलाफ शानदार शतक की पारी खेली।

लॉरा वूलवार्ट का शानदार परफॉरमेंस

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वूलवार्ट ने इस टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। फाइनल मैच में उनका बेहतरीन शतक टीम को बड़े गोल के करीब ले गया, लेकिन साथियों का कम समर्थन और लगातार विकेट गिरने की वजह से टीम जीत नहीं पाई। यह उनका लगातार दूसरा फाइनल शतक था, जिसने उन्हें टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बना दिया। लॉरा की बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि वे अब महिला क्रिकेट की बेहतरीन ओपनरों में शुमार हैं और स्मृति मंधाना के साथ बराबरी का कॉम्पिटिशन कर सकती हैं।

- Advertisement -
Ad image

क्रिकेट से बढ़कर भावनाओं का खेल

यह वर्ल्ड कप फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं था यह जज़्बात, खेल भावना और संघर्ष की कहानी थी। भारत की जीत जितनी ऐतिहासिक थी, दक्षिण अफ्रीका की हार उतनी ही भावुक कर देने वाली थी। यह टूर्नामेंट याद दिलाता है कि क्रिकेट में सिर्फ जीत और हार मायने नहीं रखते, बल्कि इंसानियत और आपसी सम्मान सबसे बड़ी चीज़ है। भारत ने अपनी पहली ट्रॉफी उठाई, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी दर्शकों के दिल जीत लिए। भविष्य में जब इस वर्ल्ड कप को याद किया जाएगा, तो यह केवल विजेता की कहानी नहीं होगी यह दोनों टीमों के साहस, लगन और भावना की प्रेरक दास्तान बन जाएगी।

Keywords: India Women’S World Cup 2025, South Africa Women Cricket, Laura Wolvaardt Century, Smriti Mandhana, Jemimah Rodrigues, Marizanne Kapp

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू