T20 वर्ल्ड कप शुरू होने ही वाला था और इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर एक ताज़ा विवाद खड़ा हो गया। बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। जैसे ही ये खबर आई, स्कॉटलैंड को उनकी जगह बुला लिया गया। इसी दौरान, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी बांग्लादेश के सपोर्ट में वर्ल्ड कप से हटने पर सोचने की खबरें सुर्खियां बनने लगीं। पाकिस्तान के इस कदम पर सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक उड़ाया गया। ICC भी परेशान थी कि अगर कोई बड़ी टीम हटती है तो उसे रिप्लेस कौन करेगा। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट का नाम सामने आया, और यहीं से कहानी ने एक मजेदार मोड़ पकड़ लिया।
आइसलैंड क्रिकेट का जबरदस्त जवाब
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट से साफ-साफ कह दिया, वो पाकिस्तान की जगह वर्ल्ड कप खेलने नहीं आ रहे। हमेशा की तरह उनका अंदाज थोड़ा तंज़भरा था, लेकिन बात पूरी क्लियर थी। उन्होंने लिखा, टूर्नामेंट शुरू होने में अब वक्त ही कितना बचा है, और इतनी जल्दी उनकी टीम इंटरनेशनल लेवल की तैयारी कर ही नहीं सकती। साथ ही, उन्होंने चुटकी ली कि वो स्कॉटलैंड की तरह नहीं हैं, जो “बस चले आए और खेल लिए।” फैंस को उनका जवाब खूब पसंद आया और हंसी भी आई, लेकिन साथ ही ये भी दिखा कि आइसलैंड क्रिकेट अपनी सीमाओं को लेकर पूरी तरह सच्चा है।
Dear @ICC,
— Iceland Cricket (@icelandcricket) January 29, 2026
It is with a heavy heart that we now announce our unavailability to replace Pakistan in the upcoming T20 World Cup. Regardless of whether they now withdraw, the short timescales ensure it is impossible for our squad to prepare in the professional manner necessary to…
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उनकी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी प्रोफेशनल नहीं हैं। अचानक सब अपने-अपने काम, पढ़ाई और घर की जिम्मेदारियां छोड़कर दुनिया के दूसरे छोर पर जाकर खेल नहीं सकते। ऊपर से, उन्होंने भारत के मौसम का भी हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया, उनके खिलाड़ी ठंडे मौसम के आदि हैं, और 23 डिग्री या उससे ऊपर का तापमान उनके लिए “फिनिश सॉना” जैसा लगेगा। मजाक में ही सही, लेकिन उन्होंने ये साफ कर दिया कि छोटे क्रिकेट बोर्ड्स के लिए बड़े टूर्नामेंट्स में भाग लेना कितना मुश्किल होता है।
आइसलैंड क्रिकेट का वायरल पोस्ट
आइसलैंड क्रिकेट ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि वे पाकिस्तान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और अगर पाकिस्तान 2 फरवरी को वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो वे तुरंत श्रीलंका के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि लंबी उड़ान के कारण कोलंबो पहुंचने में “लॉजिस्टिक परेशानी” हो सकती है। पोस्ट में यह भी जोड़ा गया कि उनके ओपनिंग बल्लेबाज को नींद नहीं आती, इसलिए वह लंबे सफर के लिए पहले से ही तैयार है। आइसलैंड क्रिकेट ने अपनी बात को और दिलचस्प बनाने के लिए केफ्लाविक (आइसलैंड) से कोलंबो तक की ट्रैवल प्लानिंग का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। यह पोस्ट अब क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
We really need Pakistan to decide soon upon their participation in the T20 WC.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) January 28, 2026
We are ready to take off as soon as they pull out on 2nd Feb, but the flight schedule is a logistical nightmare to get us to Colombo in good time for 7th Feb.
Our opening bat is an insomniac! pic.twitter.com/2hJSpMn0Cx
ICC के लिए आइसलैंड का मैसेज
सबसे दिलचस्प बात ये रही कि आइसलैंड क्रिकेट ने अपनी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, उनके X पर 1.55 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, यानी दुनिया के 14वें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट बोर्ड हैं। ये आंकड़ा कई फुल मेंबर देशों से भी ज्यादा है। आइसलैंड क्रिकेट का ये पूरा एपिसोड दिखाता है कि आज के दौर में सोशल मीडिया का रोल कितना बड़ा है। ICC और बड़े क्रिकेट बोर्ड्स के लिए भी ये एक साफ संकेत है, आज सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, छोटे बोर्ड्स भी ग्लोबल क्रिकेट की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं, चाहे वो मज़ाक के अंदाज में ही क्यों न हों।
Keywords: Iceland Cricket, T20 World Cup, Pakistan Cricket Board, Bangladesh Withdrawal, ICC

