- Advertisement -

फ़िल्मी स्टाइल में कांग्रेस के पार्षदों से भरी बस को बस से अगवा करने की कोशिश! 6 लोगों पर हुआ केस, एक अरेस्ट

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ नकाबपोश लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश की।

2 Min Read

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ नकाबपोश लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश की। जिन पार्षदों को निशाना बनाया गया, वे सभी चंद्रपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (CMC) के नवनिर्वाचित सदस्य थे। बताया जा रहा है कि ये पार्षद बस से नागपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, पहले से योजना बनाकर बैठे नकाबपोश लोगों ने उस समय बस को रोकने और पार्षदों को अगवा करने की कोशिश की, जब उनकी बस वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और इस मामले में 6 से अधिक लोगों के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की सतर्कता से टली वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कांग्रेस पार्षद ने अपने बयान में बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के बाद सभी पार्षद डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में पंजीकरण कराने जा रहे थे। इसी दौरान कई लोग अलग-अलग गाड़ियों में वहां पहुंचे और अगवा करने की कोशिश करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो गए और इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई, जिससे यह अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई।

- Advertisement -
Ad image

10 फरवरी को होगा मेयर चुनाव

15 जनवरी को हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद चंद्रपुर नगर निगम में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 66 सदस्यीय निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 10 फरवरी को होना है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े 34 से कम हैं। वहीं बीजेपी को 23 और शिवसेना (UBT) को 6 सीटें मिली हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने से जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Keywords: Chandrapur News, Congress Corporators, Bus Kidnapping Attempt, Maharashtra Politics

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू