- Advertisement -

पाकिस्तान ने दिखाया अपना रंग, भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने पर बांग्लादेश का किया समर्थन, ICC को लिखा पत्र

पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान हर वक्त इस फिराक में रहता है कि किसी तरह भारत को धोखा दिया जा सके। मौका मिलते ही वह गिरगिट की तरह रंग बदल लेता है।

3 Min Read

नई दिल्ली: पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान हर वक्त इस फिराक में रहता है कि किसी तरह भारत को धोखा दिया जा सके। मौका मिलते ही वह गिरगिट की तरह रंग बदल लेता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने ऐसी ही हरकत दोहराई है। दरअसल, बांग्लादेश टी-20 विश्व कप खेलेगा या नहीं, इस पर आज फैसला आना है। आईसीसी से झटका लगने के बाद बांग्लादेश जहां अपनी मांग पर अड़ा हुआ है, वहीं अब उसे पाकिस्तान का समर्थन भी मिलता नजर आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

पाकिस्तान इस पूरे मामले में खुलकर बांग्लादेश के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईएसपीएनक्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मुद्दे पर आईसीसी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में पीसीबी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के रुख का समर्थन किया है। बीसीबी ने भारत में टी-20 विश्व कप के दौरान अपने मैच न खेलने की मांग रखी है।

भारत के फैसले से नाराज़ बीसीबी

बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 के लिए मुस्तफिज़ुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया, हालांकि इसके पीछे की वजहों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया।

- Advertisement -
Ad image

इस फैसले के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में और तल्खी आ गई। सबसे पहले बांग्लादेश ने भारत में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने औपचारिक रूप से ऐलान किया कि बांग्लादेश की टीम भारत में अपने मैच नहीं खेलेगी। हालात तब और बिगड़ गए, जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) का बहिष्कार कर दिया।

आज होगी आईसीसी की अहम बैठक

माना जा रहा है कि आईसीसी ने बुधवार को बोर्ड की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीसीबी की उस मांग पर चर्चा होगी, जिसमें उसने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में कराने की बात कही है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह बैठक पीसीबी द्वारा भेजे गए ईमेल की वजह से ही बुलाई गई है या नहीं।

पीसीबी के ईमेल के समय को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इससे आईसीसी के अब तक के रुख में कोई बदलाव नहीं होगा। आईसीसी पहले ही साफ कर चुका है कि न तो विश्व कप शेड्यूल बदला जाएगा और न ही बांग्लादेश को श्रीलंका में मैच खेलने की अनुमति दी जाएगी।

Keywords: Pakistan, Bangladesh, T20 World Cup, Pakistan Supports Bangladesh, T20 World Cup India Controversy, ICC, BCB Vs BCCI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू