भारतीय घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बंगाल ने पहली पारी में 328 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। चौथी पारी में 126 रन का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी शानदार रहे। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लेकर बंगाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
मैच का पूरा हाल
- बंगाल की पहली पारी में सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम 328 रन तक पहुंची।
- इसके बाद मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके और बंगाल को 26 रन की बढ़त दिलाई।
- जवाब में जम्मू-कश्मीर ने दमदार प्रदर्शन किया।
- अब्दुल समद ने 82 रन बनाए, जबकि आकिब नबी ने 42 रन का योगदान दिया, जिससे टीम 300 रन के पार पहुंची।
- 26 रन की बढ़त के बाद बंगाल मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने मैच का रुख बदल दिया।
- आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट झटके।
- बंगाल की दूसरी पारी 99 रन पर सिमट गई।
फाइनल में किससे होगी भिड़ंत?
𝙎𝘾𝙀𝙉𝙀𝙎 𝙊𝙁 𝙋𝙐𝙍𝙀 𝙅𝙐𝘽𝙄𝙇𝘼𝙏𝙄𝙊𝙉 🤩
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 18, 2026
J&K create history as they defeat Bengal by 7️⃣ wickets to book their ticket to the #RanjiTrophy Final for the very first time 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/QXyCuRHJ6e@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/VBKPD9I9mX
फाइनल में जम्मू-कश्मीर का सामना कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। यदि जम्मू-कश्मीर खिताब जीतती है, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। 67 साल बाद टीम विजेता बनने का सपना पूरा कर सकती है।
विजेता टीम को 5 करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। अब जम्मू-कश्मीर की नजर 67 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर ट्रॉफी जीतने पर होगी।
Keywords: Ranji Trophy Final, Ranji Trophy 2026, Ranji Trophy Final, Jammu Kashmir Vs Bengal, Jammu Kashmir Cricket Team

