- Advertisement -

चीनी ‘रोबोट डॉग’ को अपना बताकर फंसी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, वायरल वीडियो के बाद AI समिट ने एक्सपो से बाहर जाने का दिया आदेश

दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट में एक रोबोट डॉग को लेकर विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो से बाहर जाने का आदेश दिया गया, क्योंकि उसने चीन में बने रोबोट को अपना उत्पाद बताया।

2 Min Read

चीनी रोबोट डॉग्स विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI सम्मेलन से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में इन रोबोट डॉग्स को अपना उत्पाद बताया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अब सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी को सम्मेलन से बाहर जाने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI एक्सपो से बाहर जाने का आदेश

सूत्रों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटि या यूनिवर्सिटी को AI एक्सपो से बाहर जाने के लिए कहा गया है। एक वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की एक प्रतिनिधि चीन में बने रोबोट डॉग्स को अपना उत्पाद बताती हुई नजर आई थीं।

चीन के Unitree Go2 रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ बताकर किया प्रदर्शित

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स के मुताबिक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट में Unitree Go2 रोबोटिक डॉग को ‘Orion’ नाम से पेश किया। यह डॉग चीन की Unitree कंपनी द्वारा बनाया गया है, और इसकी कीमत 2 से 3 लाख रुपये के बीच बताई जाती है। कंपनी इसे भारत में ऑनलाइन बेच रही है।

- Advertisement -
Ad image

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का बयान

AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोडॉग को लेकर हुए विवाद के बाद, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा, “हमने कभी दावा नहीं किया कि हमने इसे (रोबोडॉग) बनाया है। यह केवल हमारे AI इन्वेस्टमेंट का एक हिस्सा था। इसे गलत तरीके से समझा गया है।”

Keywords: Galgotia University AI Controversy, Chinese Robot Dog Orion Unitree, AI Impact Summit 2026, Galgotia University Removed From Expo

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू